{"_id":"69fd6f7556546731d306ed0c","slug":"development-work-at-muri-station-many-trains-cancelled-and-some-affected-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4255467-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! मुरी स्टेशन पर ब्लॉक, 8-9 मई को रांची-हटिया समेत कई ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! मुरी स्टेशन पर ब्लॉक, 8-9 मई को रांची-हटिया समेत कई ट्रेनें रद्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार
Jharkhand: मुरी स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य और ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 8 और 9 मई 2026 को हटिया, रांची, खड़गपुर और बोकारो स्टील सिटी से जुड़ी कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं बर्द्धमान–हटिया मेमू का परिचालन आंशिक रूप से गोमो स्टेशन तक सीमित रहेगा।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुरी स्टेशन पर विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांच लेने की अपील की है।
Trending Videos
8 और 9 मई को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया–आदित्यपुर–हटिया एक्सप्रेस, 18036/18035 हटिया–खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस, 18085/18086 रांची–खड़गपुर–रांची एक्सप्रेस, 58033/58034 बोकारो स्टील सिटी–रांची–बोकारो स्टील सिटी मेमू, 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया मेमू तथा 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया मेमू को 8 एवं 9 मई 2026 को रद्द रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्द्धमान–हटिया मेमू का आंशिक परिचालन
वहीं, ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ गोमो स्टेशन पर किया जाएगा। यह ट्रेन 8 एवं 9 मई 2026 को गोमो–हटिया–गोमो सेक्शन में नहीं चलेगी।
ये भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस के अंदर कलह, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ खोला मोर्चा
आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने का कार्य
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मुरी स्टेशन पर आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। विकास कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों के संचालन में सुविधा और सुरक्षा बढ़ेगी। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए रेलवे हेल्पलाइन और आधिकारिक सूचना माध्यमों से अपडेट लेते रहने की सलाह दी गई है