फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand ED Uses Ladders to Scale Walls in Raids on Coal Traders After Gates Kept Locked

Jharkhand: गेट नहीं खुला तो सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुई ईडी, कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

Tue, 28 Jul 2026 10:09 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 10:09 AM IST
सार

झारखंड के धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह कोयला कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एलबी सिंह, अनिल गोयल और उनसे जुड़े कारोबारियों के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक कारोबारी के घर का दरवाजा नहीं खुलने पर ईडी की टीम सीढ़ी के सहारे अंदर दाखिल हुई।

विज्ञापन
Jharkhand ED Uses Ladders to Scale Walls in Raids on Coal Traders After Gates Kept Locked
ईडी की बड़ी कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया। ईडी की टीम ने धनबाद में कोयला कारोबारी एलबी सिंह, अनिल गोयल और उनसे जुड़े कारोबारियों के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान एक कारोबारी के घर का दरवाजा नहीं खुलने पर ईडी की टीम सीढ़ी के सहारे अंदर दाखिल हुई।
विज्ञापन


ईडी की टीम जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम घर और अन्य ठिकानों पर वित्तीय लेन-देन, डिजिटल रिकॉर्ड, दस्तावेजों और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क की जांच के सिलसिले में की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी की नजर केवल प्रमुख कारोबारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके सहयोगियों और कारोबारी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों तक भी पहुंच रही है। जिन नामों की चर्चा सामने आई है, उनमें गणेश यादव, शेखर यादव, पप्पू मंडल, हरेंद्र चौहान और आलोक समेत अन्य कारोबारी शामिल बताए जा रहे हैं। एजेंसी इन लोगों के बीच कथित वित्तीय लेन-देन और कारोबारी संबंधों की कड़ियों को खंगाल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand: रिश्तों का खौफनाक अंत! कहीं पति ने ली पत्नी की जान, तो कहीं पत्नी ने की पति की हत्या; जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी नेटवर्क से जुड़े ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई
एलबी सिंह, अनिल गोयल और उनके कारोबारी नेटवर्क से जुड़े ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई पहले भी हो चुकी है। इससे पहले झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। उस दौरान बीसीसीएल से जुड़े ठेकों, कथित अवैध कोयला परिवहन, हवाला नेटवर्क और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच की गई थी। बताया जाता है कि पूर्व में एलबी सिंह को पूछताछ के लिए ईडी की ओर से कई बार समन भी जारी किया गया था। मंगलवार को अचानक हुई ताजा कार्रवाई के बाद धनबाद के कोयला कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है। ईडी की कार्रवाई के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed