{"_id":"69fb0fc965ce3484bb05e477","slug":"jac-releases-class-12-results-arts-stream-leads-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4248181-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, आर्ट्स संकाय का परिणाम रहा अव्वल; कौन बना टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, आर्ट्स संकाय का परिणाम रहा अव्वल; कौन बना टॉपर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Jharkhand 12th Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आर्ट्स संकाय का 96.14% के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। वहीं, साइंस का रिजल्ट 82.93% और कॉमर्स का 93.37% रहा।पढ़ें पूरी खबर...
झारखंड एकेडमिक काउंसिल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने बुधवार को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परिषद के अध्यक्ष नटवा हंसदा और सचिव ने संयुक्त रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष तीनों संकाय कला, विज्ञान और वाणिज्य में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा, लेकिन कला संकाय ने सबसे बेहतर परिणाम दर्ज किया।
कला संकाय का बेहतर प्रदर्शन रहा
कला संकाय में इस वर्ष सबसे अधिक छात्र शामिल हुए। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 2.29 लाख छात्र इस संकाय में सफल घोषित किए गए। आर्ट्स का कुल पास प्रतिशत 96.14% रहा, जो तीनों संकायों में सबसे अधिक है।
विज्ञान संकाय में 90 हजार छात्रों ने दी परीक्षा
विज्ञान संकाय में करीब 90 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 74,771 छात्र सफल रहे। इस संकाय का पास प्रतिशत 82.93% दर्ज किया गया। वाणिज्य संकाय की बात करें तो इसमें 21 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में बैठे, जिनमें से 19,681 छात्र पास हुए। इस संकाय का कुल पास प्रतिशत 93.37% रहा।
कृतिक कुमार बने टॉपर
टॉपर्स की सूची भी काफी प्रभावशाली रही। कला संकाय में कृतिक कुमार ने 95.6% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। अंकित कुमार (94.8%) और अंशु कुमार (94.6%) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में श्वेता प्रसाद ने 95.6% अंक के साथ टॉप किया, जबकि कृष कुमार वर्णवाल (94.4%) और प्रियांशी खत्री (94.2%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञान संकाय में राशिद ने 97.8% अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा मोहम्मद फैजान आलम (96.6%), आकांक्षा कुमारी (96.2%) और सना आफरीन (96.2%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
ये भी पढ़ें- Bihar: जदयू ने सीएम सम्राट चौधरी सौंपी अपने मंत्रियों की लिस्ट, तीन नए नाम की चर्चा; निशांत भी शपथ लेंगे क्या?
काउंसिल ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है और असफल छात्रों को निराश न होने की सलाह देते हुए कहा है कि वे आगे और मेहनत करें तथा बेहतर परिणाम हासिल करें।
झारखंड बोर्ड (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में कुल 85,104 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 81,144 सफल रहे। लड़कों का पास प्रतिशत 95.34% दर्ज किया गया। वहीं, 1,25,991 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जिनमें से 1,21,814 ने सफलता हासिल की। छात्राओं का पास प्रतिशत 96.68% रहा, जो लड़कों से अधिक है।
Trending Videos