Jharkhand: JAC ने जारी किया 8वीं, 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का शेड्यूल, जानिए कब होगी आपकी परीक्षा
झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने वर्ष 2026 की कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की विशेष (सप्लीमेंट्री) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 जुलाई, 9वीं की 29 और 30 जुलाई तथा 11वीं की परीक्षा 29 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने वर्ष 2026 की कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की विशेष (सप्लीमेंट्री) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए होगी, जो वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे, मार्जिनल श्रेणी में आए, अनुपस्थित रहे या किसी अन्य कारण से परीक्षा नहीं दे सके थे। परिषद ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
28 जुलाई को होगी 8वीं की विशेष परीक्षा
जैक के जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 8वीं की विशेष परीक्षा 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में ओएमआर शीट के माध्यम से कराई जाएगी।
9वीं की परीक्षा 29 और 30 जुलाई को
कक्षा 9वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 29 और 30 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें वे छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जो वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं या किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।
11वीं की परीक्षा तीन दिन चलेगी
कक्षा 11वीं की विशेष परीक्षा 29 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी। विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की परीक्षा पहली पाली में सुबह 10:45 बजे से होगी, जबकि कला संकाय के विद्यार्थियों की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?
समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील
झारखंड अधिविद्य परिषद ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और अपने साथ प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं। साथ ही परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी
परिषद ने बताया कि विशेष परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।