सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Advocate General Rajiv Ranjan resigns; speculation rife regarding the reasons.

Jharkhand News: महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल; कारणों पर बना रहस्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और सरकार की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Jharkhand Advocate General Rajiv Ranjan resigns; speculation rife regarding the reasons.
अधिवक्ता राजीव रंजन।
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों से रविवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को भेज दिया है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक उनके इस्तीफे को स्वीकार किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, राजीव रंजन के इस्तीफे की जानकारी मिलते ही सत्ता और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। सरकार या स्वयं राजीव रंजन की ओर से भी इस संबंध में कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव रंजन झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्हें सात फरवरी 2020 को हेमंत सोरेन सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने राज्य सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण मामलों में अदालतों के समक्ष पक्ष रखा और सरकार की कानूनी रणनीति को मजबूती प्रदान की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड में आकाशीय बिजली बनी जानलेवा:  प्रदेश में 24 घंटे में सात लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच की गई ये अपील

जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल में महाधिवक्ता पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया था। इसके बावजूद वे लगातार महाधिवक्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। ऐसे में उनके अचानक इस्तीफे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर
महाधिवक्ता का पद राज्य सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस पद पर नियुक्त व्यक्ति न्यायालयों में सरकार का सर्वोच्च कानूनी प्रतिनिधित्व करता है। राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद अब सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार उनका इस्तीफा स्वीकार करती है या नहीं और राज्य के नए महाधिवक्ता के रूप में किसे जिम्मेदारी सौंपी जाती है। फिलहाल पूरे मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed