सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Escaping from jail isn't difficult in Jharkhand NCRB report prisons reveals significant staff shortage

Jharkhand: जेल से भागना मुश्किल नहीं! झारखंड की जेलों को लेकर NCRB रिपोर्ट में सामने आई कर्मचारियों की कमी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: झारखंड की जेल व्यवस्था गंभीर स्टाफ संकट से जूझ रही है। एनसीआरबी की ‘प्रिजन स्टैटिस्टिक्स ऑफ इंडिया 2024’ रिपोर्ट के अनुसार राज्य की 32 जेलों में 63 प्रतिशत पद खाली हैं। जेलर, सहायक जेलर और मेडिकल स्टाफ की भारी कमी के कारण सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन और सुधारात्मक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।  

Escaping from jail isn't difficult in Jharkhand NCRB report prisons reveals significant staff shortage
रांची सेंट्रल जेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड की जेल व्यवस्था गंभीर स्टाफ संकट से जूझ रही है। यहां भी कर्मचारियों की भारी कमी है। राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भी कर्मियों की कमी बनी हुई है। जबकि यहां वीवीआईपी से लेकर नामी अपराधी तक सजा काट रहे हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की ‘प्रिजन स्टैटिस्टिक्स ऑफ इंडिया 2024’ रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य की जेलों में स्वीकृत पदों के मुकाबले करीब 63 प्रतिशत पद खाली हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण जेल प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था और सुधारात्मक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।



32 जेलों में 1,713 पद खाली
रिपोर्ट के अनुसार राज्य की 32 जेलों में कुल 2,721 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्ष 2024 में केवल 1,008 कर्मचारी ही कार्यरत पाए गए। यानी 1,713 पद रिक्त हैं। स्थिति यह है कि एक जेलकर्मी को औसतन तीन कर्मचारियों का काम संभालना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों पर बढ़ा काम का दबाव
जेल अधिकारियों पर भी काम का अत्यधिक दबाव है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 816 जेल अधिकारी औसतन 19 कैदियों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कर्मचारियों की कमी का असर जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


मेडिकल व्यवस्था की हालत चिंताजनक
राज्य की जेलों में बंद 16,201 कैदियों के लिए केवल 81 मेडिकल स्टाफ मौजूद हैं। ऐसे में कैदियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन गया है।

जेलर और सहायक जेलर के पदों में भारी कमी
जेलर और सहायक जेलर के पदों में भी भारी कमी सामने आई है। 29 स्वीकृत जेलर पदों के मुकाबले केवल 6 जेलर कार्यरत हैं, जबकि 67 सहायक जेलर पदों में भी सिर्फ 6 अधिकारी तैनात हैं।

सुधारात्मक गतिविधियां हो रहीं प्रभावित
विशेषज्ञों का कहना है कि स्टाफ की कमी का सीधा असर जेलों में चलने वाली सुधारात्मक गतिविधियों पर पड़ रहा है। कैदियों की शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। रिपोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ताओं और मनोवैज्ञानिकों की नियुक्ति की जरूरत भी बताई गई है।

हाईकोर्ट ने भी जताई चिंता
इस मामले पर झारखंड हाईकोर्ट भी चिंता जता चुका है। अदालत ने राज्य सरकार से जेलों में खाली पदों और लंबित नियुक्तियों की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। सरकार ने कोर्ट को बताया था कि सहायक जेलर, वार्डन और मेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें: 20 जून से घर-घर पहुंचेगी चुनाव आयोग की टीम! झारखंड में हर वोटर का होगा बड़ा सत्यापन

इंडिया जस्टिस रिपोर्ट में भी खुलासा
इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2025 में भी झारखंड की जेल व्यवस्था को कमजोर बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य लगातार उन राज्यों में शामिल रहा है, जहां जेल विभाग में 60 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं। इससे जेल प्रशासन और कैदियों की देखभाल दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed