सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand Urban Body Election Voting Updates: Casting Votes Percentage News in Hindi

झारखंड नगर निकाय चुनाव: सुबह 9 बजे तक 12% मतदान, 48 यूएलबी में शांतिपूर्ण वोटिंग; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Feb 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand Municipal election Voting Updates: झारखंड के 48 शहरी निकायों में नगर निकाय चुनाव के तहत सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। 43 लाख मतदाता 6 हजार से अधिक प्रत्याशियों का भविष्य तय कर रहे हैं। 

Jharkhand Urban Body Election Voting Updates: Casting Votes Percentage News in Hindi
झारखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में सोमवार को हो रहे नगर निकाय चुनाव में सुबह 9 बजे तक लगभग 12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।

Trending Videos

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने कहा कि सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।” करीब 43 लाख से अधिक मतदाता 6,000 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने रांची के वार्ड नंबर 40 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलका तिवारी आगे कहा कि राज्य भर में सभी शहरी निकायों से अब तक शांतिपूर्ण मतदान की रिपोर्ट मिल रही है। मैं मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वहीं, राधे श्याम प्रसाद ने बताया कि 48 शहरी निकायों में मेयर और चेयरपर्सन के पदों तथा 1,042 वार्डों में पार्षद पदों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें नौ नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं।


पढ़ें: 48 नगर निकायों में आज मतदान, 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला; कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मेयर और चेयरपर्सन पद के लिए 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 235 महिलाएं शामिल हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 5,562 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 2,727 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव के लिए कुल 4,307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 896 को अतिसंवेदनशील और 2,445 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

पूर्व मेयर आशा लकड़ा ने होली क्रॉस पब्लिक स्कूल मतदान संख्या-10 पर मतदान किया
नगर निकाय चुनाव में आम से लेकर खास तक मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी रांची की पूर्व मेयर एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा  ने सोमवार को वार्ड संख्या 10 स्थित होली क्रॉस पब्लिक स्कूल, वर्धमान कंपाउंड, लालपुर के कक्ष संख्या–03 में मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए उन्होंने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। साथ ही अन्य मतदाताओं से अपील की कि वे अपने अमूल्य मत की ताकत को समझें और संकल्प लें कि मताधिकार का प्रयोग कर सशक्त लोकतंत्र, पारदर्शी एवं स्वच्छ प्रशासन, सर्वांगीण विकास तथा उज्ज्वल भविष्य की दिशा में योगदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed