फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   JPSC-JSSC Protest Continue Talks with Government End Without Agreement

Jharkhand Students Protest: सरकार से बातचीत खत्म, समझौते पर नहीं बनी सहमति; छात्रों का आंदोलन रहेगा जारी

Sat, 08 Aug 2026 11:37 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

रांची में छात्र आंदोलन के बीच सरकार और प्रतिनिधिमंडल के बीच शनिवार को दूसरे दौर की वार्ता असफल रही। जिसके बाद छात्रों ने आंदोलन जारी रखने की बात कही है। चार मंत्रियों के साथ दूसरे दौर की बैठक करीब तीन घंटे से रेस्ट हाउस में बैठक जारी थी।

विज्ञापन
JPSC-JSSC Protest Continue Talks with Government End Without Agreement
सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरे दौर की वार्ता शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रांची में छात्र आंदोलन को लेकर सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता खत्म हो गई है। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन समझौते को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हो सका है। वार्ता के बाद छात्रों ने सत्याग्रह आंदोलन जारी रखने की बात कही है। वहीं, मंत्री शुद्धिव्य कुमार सोनू ने एक वेबसाइट का जिक्र करते हुए कहा कि छात्र इस माध्यम से अपनी राय और सुझाव सरकार तक भेज सकते हैं। बता दें कि सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरे दौर की वार्ता शुरू हुई थी। बैठक में सरकार की ओर से चार मंत्री छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


क्या बोले मंत्री सुदिव्य कुमार?
दूसरे दौर की वार्ता की खत्म होने के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि छात्रों के विभिन्न समुहों, स्टेक होल्डर से यह प्रतिनिधिमंडल मिलता रहेगा। आज जिस तरह हम लोग छात्रों के एक समूह से मिले हैं, अभी NSUI, JCM और ACS के लोग हैं। इन सभी से हम लोग मिलेंगे। इसके अलावा हम लोग एक मेल आईडी (JPSSC.feedback@gmail.com) जारी कर रहे हैं। कोई भी छात्र, कोई भी व्यक्ति, कोई भी स्टेक होल्डर अपना सुझाव दे सकता है और हम लोग तमाम सुझावों के आधार पर एक सामुहिक निर्णय लेने का विचार रखते हैं।
विज्ञापन


सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता का दौर जारी
इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई थी, लेकिन छात्रों की प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन सकी थी। इसके बाद शनिवार को दूसरे दौर की वार्ता आयोजित की गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर क्या निर्णय लेती है और क्या आंदोलन को समाप्त कराने के लिए कोई ठोस सहमति बन पाती है। बैठक कितनी देर चलेगी और सरकार छात्रों की मांगों पर कितनी सहमति जताती है, इसका फैसला वार्ता खत्म होने के बाद ही स्पष्ट होगा। यदि वार्ता विफल रहती है, तो छात्रों की ओर से 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  JPSC-JSSC: पहली वार्ता बेनतीजा, आज फिर सरकार के सामने मांगें रखेगा छात्र प्रतिनिधिमंडल; क्या निकलेगा समाधान?

अनशन पर बैठे दो छात्रों की तबियत बिगड़ी
इधर, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे सत्याग्रह के दौरान अनशन पर बैठे दो छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं, आंदोलन में शामिल कई अन्य छात्रों की तबीयत भी खराब होने की स्थिति में है। लगातार आंदोलन और अनशन के कारण छात्रों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऐसे में शनिवार की वार्ता को आंदोलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed