{"_id":"6a71c3d60ee1942bb60f4ddb","slug":"kalpana-soren-makes-a-major-statement-regarding-the-jpsc-controversy-says-the-cm-will-discuss-the-students-issues-with-officials-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4574715-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'छात्रों के भविष्य पर सरकार गंभीर', कल्पना सोरेन का बड़ा संकेत, JPSC-JSSC विवाद पर हो सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'छात्रों के भविष्य पर सरकार गंभीर', कल्पना सोरेन का बड़ा संकेत, JPSC-JSSC विवाद पर हो सकता है फैसला
Tue, 04 Aug 2026 04:52 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:52 PM IST
सार
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
झामुमो विधायक कल्पना सोरेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच झामुमो विधायक कल्पना सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील हैं और सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है। उन्होंने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर छात्रों की मांगों और आगे की कार्रवाई पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
'सरकार किसी भी पहलू को हल्के में नहीं ले रही'
मीडिया से बातचीत में कल्पना सोरेन ने कहा कि JPSC और JSSC से जुड़े विवाद को सरकार किसी भी तरह से हल्के में नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि यह हजारों युवाओं के भविष्य और रोजगार का सवाल है, इसलिए हर पहलू पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
'युवाओं के हित सरकार की प्राथमिकता'
कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमेशा युवाओं और छात्रों के हितों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी सरकार समाधान निकालने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और छात्रों की समस्याओं का उचित समाधान तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक की संभावना
कल्पना सोरेन ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को केवल आंदोलन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे उनके भविष्य से जुड़े संवेदनशील मुद्दे के रूप में समझने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर JPSC परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम, सीआईडी जांच की प्रगति और छात्रों की प्रमुख मांगों पर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने किसी औपचारिक बैठक की पुष्टि नहीं की, लेकिन उम्मीद जताई कि जल्द ही छात्रों के हित में सकारात्मक निर्णय सामने आ सकता है।
कई दिनों से जारी है अभ्यर्थियों का आंदोलन
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले कई दिनों से JPSC और JSSC अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना और सत्याग्रह जारी है। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की स्वतंत्र जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं।
सरकार और छात्रों के बीच वार्ता की संभावना
इस बीच सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच वार्ता की संभावना भी जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार एक उच्चस्तरीय समिति गठित कर छात्रों से संवाद शुरू करने पर विचार कर रही है, ताकि विवाद का समाधान निकाला जा सके।
CID जांच भी लगातार आगे बढ़ रही
उधर, JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीआईडी जांच भी लगातार आगे बढ़ रही है। कई गिरफ्तारियों और पूछताछ के बाद यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी गंभीर रूप ले चुका है। अब आंदोलनरत छात्रों की निगाहें मुख्यमंत्री की संभावित बैठक और सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं। छात्र संगठनों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर स्पष्ट और ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।