{"_id":"6a697c71aa400f0b4604a998","slug":"major-anti-naxal-success-in-jharkhand-top-maoist-misir-besra-carrying-1-crore-bounty-arrested-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: एक करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा समेत दो नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: एक करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा समेत दो नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
Wed, 29 Jul 2026 09:37 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Wed, 29 Jul 2026 09:37 AM IST
सार
झारखंड पुलिस ने धनबाद से एक करोड़ रुपये से अधिक के इनामी शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा को दो सहयोगियों सहित गिरफ्तार किया है। वहीं, 39 लाख रुपये के इनामी छह नक्सलियों समेत 16 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार
- फोटो : AIRNewsHindi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। राज्य के धनबाद जिले से एक करोड़ रुपये से अधिक के इनामी शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ दो अन्य माओवादियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। मिसिर बेसरा कई वर्षों से झारखंड समेत अन्य राज्यों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामलों में वांछित था।
मिसिर बेसरा को धनबाद के मनियाडीह इलाके से गिरफ्तार किया
पुलिस के अनुसार, गिरिडीह जिले के हरलाडीह गांव निवासी मिसिर बेसरा को मंगलवार शाम धनबाद जिले के बरवड्डा थाना क्षेत्र के मनियाडीह इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान उसके दो अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया। तीनों से पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां उनसे नक्सली नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी जुटाने में लगी हैं।
कई राज्यों में नक्सल गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज
मिसिर बेसरा पर झारखंड और ओडिशा सहित कई राज्यों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं। उस पर विभिन्न राज्यों की ओर से कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा विवाद में बड़ा मोड़, CID के सामने पहुंचे एल. खियांग्ते, खुल सकते हैं कई राज
16 माओवादियों ने किया था आत्मसमर्पण
इसी दिन झारखंड पुलिस के समक्ष 16 माओवादियों ने भी आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में संतोष महतो उर्फ बसुदेव दा उर्फ दिलीप भी शामिल है, जो 128 मामलों में वांछित था और जिस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में दो सब-जोनल कमेटी सदस्य और दो एरिया कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नक्सल विरोधी अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और उग्रवाद से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।