फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Major Blow to Naxals in Jharkhand 16 Maoists Surrendered Hand Over Weapons

Jharkhand: झारखंड में नक्सलियों को बड़ा झटका! छह इनामी समेत 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, हथियार भी सौंपे

Tue, 28 Jul 2026 01:00 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Tue, 28 Jul 2026 01:00 PM IST
सार

रांची में छह इनामी समेत 16 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में कई वरिष्ठ कैडर शामिल हैं। नक्सलियों ने हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा, जिसे सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

विज्ञापन
Major Blow to Naxals in Jharkhand 16 Maoists Surrendered Hand Over Weapons
नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार को रांची में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े 16 नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में छह इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस समूह में पांच महिला नक्सली भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन का एक क्षेत्रीय समिति (रीजनल कमेटी) सदस्य, एक जोनल कमेटी सदस्य, दो सब-जोनल कमेटी सदस्य और दो एरिया कमेटी सदस्य भी शामिल हैं। इसे राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन


128 आपराधिक मामलों में संलिप्त था संतोष महतो
आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे प्रमुख नाम संतोष महतो उर्फ बसुदेव दा उर्फ दिलीप का है। वह प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का रीजनल कमेटी सदस्य था और उसके ऊपर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, संतोष महतो 128 आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके ऊपर एक मार्च को मनोहरपुर, छोटानगर और झारियाकेला थाना क्षेत्र की सीमा से लगे जंगल में आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल होने का भी आरोप है। इस विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख का इनामी चंदन लोहरा भी हुआ शामिल
आत्मसमर्पण करने वालों में जोनल कमेटी सदस्य चंदन लोहरा भी शामिल है। उसके खिलाफ 78 मामले दर्ज हैं और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस का मानना है कि उसके आत्मसमर्पण से संगठन की गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा।


ये भी पढ़ें-  Jharkhand: 28 जुलाई को 16 कुख्यात माओवादी करेंगे सामूहिक आत्मसमर्पण, 60 लाख का था इनाम

हथियार भी पुलिस को सौंपे
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जमा कराया। इनमें छह इंसास राइफल, दो एके-47 राइफल, 38 मैगजीन और 1,562 कारतूस शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed