सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Major fraud in SSC GD exam six candidates arrested from Ranchi case of Pandra police station area

Jharkhand: SSC GD परीक्षा में हाईटेक नकल का खेल! स्क्रीन पर खुद हल हो रहे थे सवाल, रांची से 6 गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान रिमोट एक्सेस तकनीक से नकल कराने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर कंप्यूटर जब्त किए हैं और मामले की जांच जारी है।

Major fraud in SSC GD exam six candidates arrested from Ranchi case of Pandra police station area
पंडरा थाना
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में आयोजित एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रिमोट एक्सेस तकनीक के जरिए प्रश्न पत्र हल कराने वाले सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश करते हुए छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ऋषिकेश और राहुल समेत पांच अभ्यर्थी बिहार के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी कोडरमा का बताया जा रहा है।

Trending Videos


इन्वीजिलेटर को गतिविधियां लगीं संदिग्ध
जानकारी के अनुसार, परीक्षा की पहली शिफ्ट के दौरान ड्यूटी पर तैनात इन्वीजिलेटर को कुछ अभ्यर्थियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने देखा कि छह अभ्यर्थी लगातार कंप्यूटर स्क्रीन की ओर देख रहे थे, जबकि प्रश्न स्वतः हल होते जा रहे थे। इस पर संदेह होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमोट एक्सेस से चल रहा था सॉल्वर गैंग
सूचना मिलते ही पुलिस टीम परीक्षा केंद्र पहुंची और तकनीकी जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि संबंधित कंप्यूटरों को रिमोट एक्सेस के जरिए कहीं और से ऑपरेट किया जा रहा था। वहीं बैठा सॉल्वर गैंग परीक्षा के प्रश्नों का उत्तर हल कर अभ्यर्थियों की स्क्रीन पर भेज रहा था।

छह अभ्यर्थी हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी संदिग्ध कंप्यूटरों को जब्त कर लिया और छह अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में परीक्षा केंद्र के किसी कर्मचारी या तकनीकी स्टाफ की संलिप्तता तो नहीं है।

ये भी पढ़ें: झारखंड में हिंसक हो रहे युवा! NCRB रिपोर्ट में हत्या को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

भर्ती परीक्षाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के सामने आने के बाद भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले के खुलासे के बाद पुलिस और प्रशासन परीक्षा केंद्रों की तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed