सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   26 crore scam exposed in Ranchi Health Department questions over purchases without tender

Jharkhand News: रांची स्वास्थ्य विभाग में 26 करोड़ का घोटाला उजागर, बिना टेंडर खरीद पर उठे सवाल; जांच के आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand News: रांची स्वास्थ्य विभाग में 26 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा हुआ है। बिना टेंडर खरीद और रिकॉर्ड में गड़बड़ी सामने आई है। मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं, जबकि विपक्ष ने इसे बड़ा भ्रष्टाचार बताया है। पढ़ें पूरी खबर...

26 crore scam exposed in Ranchi Health Department questions over purchases without tender
सदर अस्पताल रांची - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा करीब 26 करोड़ रुपये का कथित घोटाला सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जांच में कई गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।
Trending Videos


बिना टेंडर हुई खरीदारी
आरोप है कि रांची के 13 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद बिना निर्धारित टेंडर प्रक्रिया के की गई। बताया जा रहा है कि कोटेशन के आधार पर लगभग 9 कंपनियों को काम दिया गया, जिससे नियमों की अनदेखी और पक्षपात की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड में गड़बड़ी से बढ़ा संदेह
जांच में यह भी सामने आया कि प्रसव के बाद महिलाओं को मिलने वाली 1400 रुपये की प्रोत्साहन राशि के रिकॉर्ड में गड़बड़ी है। कई मामलों में महिलाओं की जगह पुरुषों के नाम दर्ज पाए गए, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और गहरा गई है। पिछले वर्ष करीब 5700 मामलों का रिकॉर्ड अब जांच के घेरे में है।

दस्तावेज नहीं देने से बढ़ी शंका
जब अधिकारियों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो निर्धारित समय सीमा में उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे यह संदेह और मजबूत हुआ है कि या तो खरीद प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी हुई है या कागजों पर ही खर्च दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास कार्टन में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

सरकार ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जिलों में जांच के आदेश दिए हैं। वहीं भाजपा नेता नवीन जायसवाल ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए इसे बड़ा घोटाला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed