सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi Municipal Corporation is issuing digital birth certificates with barcodes, valid from employment

Ranchi News: रांची नगर निगम जारी कर रहा बारकोड युक्त डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट, नौकरी से पासपोर्ट तक होगा मान्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर निगम ने पुराने मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र धारकों के लिए बारकोड युक्त डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट जारी करना शुरू कर दिया है। यह नया प्रमाण पत्र नौकरी, कॉलेज में नामांकन, पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य सरकारी कार्यों में मान्य होगा।

Ranchi Municipal Corporation is issuing digital birth certificates with barcodes, valid from employment
रांची नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार

रांची नगर निगम शहरवासियों को अब डिजिटल और आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। बदलते दौर में जहां अधिकतर सरकारी सेवाएं ऑनलाइन और डिजिटल हो रही हैं, वहीं जन्म प्रमाण पत्र जैसी जरूरी दस्तावेजों को भी तकनीकी रूप से अपडेट किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम ने पुराने मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र धारकों के लिए बारकोड युक्त डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट जारी करना शुरू कर दिया है। यह नया प्रमाण पत्र नौकरी, कॉलेज में नामांकन, पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य सरकारी कार्यों में मान्य होगा।

Trending Videos


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार पुराने हस्तलिखित या मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र कई संस्थानों में स्वीकार नहीं किए जा रहे थे। स्कूल, कॉलेज, आधार केंद्र और अन्य सरकारी कार्यालय अब बारकोड युक्त डिजिटल प्रमाण पत्र की मांग कर रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के समाधान के लिए निगम ने यह पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, आर्ट्स संकाय का परिणाम रहा अव्वल; कौन बना टॉपर

कोकर और बूटी मोड़ से आए मनोज और सरिता देवी ने बताया कि पुराने जन्म प्रमाण पत्र के कारण उन्हें कई बार आधार केंद्र और नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। कई जगहों पर उनके दस्तावेजों को अस्वीकार कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि अब डिजिटल बारकोड युक्त प्रमाण पत्र मिलने से बड़ी राहत मिली है और भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

नगर निगम की रजिस्ट्रार निहारिका तिर्की ने बताया कि पुराने प्रमाण पत्र रखने वाले लोगों को नया डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन देना होगा। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के तीन से चार दिनों के भीतर बारकोड युक्त नया जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। निगम का प्रयास है कि आम लोगों को बिना परेशानी के त्वरित सेवा उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed