सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Rising Street Food Craze in Ranchi Turns Risky Youth Health Under Threat

Jharkhand News: रांची में स्ट्रीट फूड का बढ़ता क्रेज बना खतरा, युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा संकट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 06:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand News: रांची में बढ़ते स्ट्रीट फूड वेंडरों के कारण युवाओं की सेहत पर खतरा बढ़ रहा है। अस्वच्छता और घटिया गुणवत्ता के कारण फूड पॉइजनिंग व संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। प्रशासन निगरानी की बात कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कमी दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Rising Street Food Craze in Ranchi Turns Risky Youth Health Under Threat
स्ट्रीट फूड वेंडर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

रांची शहर में तेजी से बढ़ रहे स्ट्रीट फूड कल्चर ने खासकर युवाओं और छात्रों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रांची के विभिन्न बाजारों और सड़कों के किनारे अब एक हजार से अधिक फूड वेंडर सक्रिय हैं। शाम होते ही इन ठेलों पर भीड़ उमड़ पड़ती है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल होते हैं।
Trending Videos


कम कीमत में मिल रहे फास्ट फूड
कम कीमत और आसानी से उपलब्ध होने के कारण फास्ट फूड, विशेष रूप से चाइनीज व्यंजन, युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। लेकिन इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई वेंडर खुले में खाद्य सामग्री रखते हैं, साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं करते और संदिग्ध पानी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण और फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियां बढ़ने का खतरा
डॉ. प्रभात कुमार, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल रांची, के अनुसार अस्वच्छ वातावरण में तैयार भोजन से पेट संबंधी बीमारियां, संक्रमण और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित भोजन करने की अपील की है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि वेंडरों की समय-समय पर जांच की जाती है और बिना लाइसेंस चलने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, जमीनी स्तर पर निगरानी की कमी साफ नजर आती है।

ये भी पढ़ें-   Bihar News: तीन साल से फेल हो रहा MBBS छात्र बना सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड, कई राज्यों में फैला नेटवर्क

शहर के प्रमुख इलाके- अलबर्ट एक्का चौक, मोरहाबादी मैदान, डोरंडा चौक, बिरसा चौक, पिस्का मोड़ और रातू रोड स्ट्रीट फूड के बड़े केंद्र बन चुके हैं। ऐसे में प्रशासन के साथ-साथ लोगों को भी अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed