सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Truck Runs Over 28 People Walking Along Roadside in Jharkhand, 6 Dead

Accident Today: ट्रक ने सड़क किनारे चला रहे 28 लोगों को कुचला, झारखंड में छह की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Accident Today: गिरिडीह के ईसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे लोगों को रौंद दिया, जिसमें 6 की मौत और 20 से अधिक घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

Truck Runs Over 28 People Walking Along Roadside in Jharkhand, 6 Dead
मौके पर मची अफरा-तफरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

गिरिडीह जिले में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। ईसरी बाजार इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कई लोगों के वाहन या मलबे के नीचे दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है।
Trending Videos


मौके पर मची चीख-पुकार
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य तेज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की पहचान जारी
समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

ये भी पढ़ें-   Bihar: बैंक से जेवर छुड़ाकर लौट रही महिला से दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed