CSBC Constable Result: बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती का परिणाम जारी; PET के लिए 15,516 उम्मीदवार चयनित
CSBC Bihar Police Driver Constable Result 2025: बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। लिखित परीक्षा में सफल 15,516 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। पीईटी मार्च 2026 में संभावित है।
विस्तार
CSBC Driver Constable Result 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (CSBC) ने बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
यह रिजल्ट विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) में कुल 4,361 पदों पर नियुक्ति की जानी है।
PET के लिए 15,516 उम्मीदवार चयनित
बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद सीएसबीसी ने 15,516 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा प्राधिकरण | केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार |
| विज्ञापन संख्या | 02/2025 |
| पद नाम | ड्राइवर कांस्टेबल (बिहार पुलिस एवं BSAP) |
| कुल पद | 4,361 |
| लिखित परीक्षा तिथि | 10 दिसंबर 2025 |
| रिजल्ट जारी तिथि | 30 दिसंबर 2025 |
| PET के लिए चयनित | 15,516 |
| अगला चरण | शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) |
| आधिकारिक वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
रिजल्ट में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए 1.64 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 1.16 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सीएसबीसी द्वारा जारी बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ में निम्न जानकारियां शामिल हैं:- कुल वैध आवेदन: 1,64,168
- परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी: 1,16,534
योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर यहां उपलब्ध पीडीएफ में देखें...
ड्राइवर कांस्टेबल रिजल्ट के बाद आगे क्या?
बिहार ड्राइवर कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा। पीईटी का आयोजन मार्च 2026 में संभावित है। पीईटी का शेड्यूल और परीक्षा केंद्र की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से csbc.bihar.gov.in चेक करते रहें।
Bihar Police Driver Constable Result 2025: बिहार कांस्टेबल ड्राइवर का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Bihar Police सेक्शन पर क्लिक करें।
- वह लिंक खोलें, जिसपर लिखा है- Results of Written Examination for PET of Bihar Police Driver
- पीडीएफ में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
- पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।