BTSC Vacancy 2026: बिहार में डेयरी फील्ड ऑफिसर की भर्ती, बीटेक-बीएससी वाले आज से करें आवेदन; जानें रिक्तियां
BTSC Notification 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने डेयरी फील्ड ऑफिसर/टेक्निकल ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीटेक या बीएससी डिग्री वाले योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
BTSC Notification 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अंतर्गत डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के 92 पदों के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर 13 फरवरी 2026 को विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ का लिंक सक्रिय किया गया, जहां इच्छुक उम्मीदवार इसे देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
अहम तिथियां
| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 1 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू | 13 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 13 मार्च 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 13 मार्च 2026 |
कौन कर सकता है आवेदन?
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Tech (Dairy Technology) या B.Sc (Dairy Technology) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, डेयरी क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार Indian Dairy Diploma (IDD) के साथ भी आवेदन कर सकते हैं।
- आयु सीमा (01/08/2025 तक): उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा वर्ग के अनुसार भिन्न है: अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, बीसी/ईबीसी पुरुष और महिला के लिए 40 वर्ष, और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला) के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
रिक्तियों का विवरण
वर्ग
कुल रिक्तियां
महिलाओं के लिए आरक्षित
अनारक्षित (UR)
27
09
ईडब्ल्यूएस (EWS)
07
02
अनुसूचित जाति (SC)
11
04
अनुसूचित जनजाति (ST)
01
00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)
12
04
पिछड़ा वर्ग (BC)
10
03
कुल
68
22
कितना मिलेगा वेतन?
डेयरी फील्ड ऑफिसर या डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा। प्रारंभिक वेतनमान 5,000-8,000 रुपये था, जिसमें कोई संशोधन नहीं किया गया है।संशोधित वेतनमान 9,300-34,800 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें ग्रेड पे 4,200 रुपये और वेतन स्तर - 6 शामिल है। यह वेतन संरचना पद की जिम्मेदारियों और सरकारी मानकों के अनुसार लागू होती है।
आवेदन शुल्क
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| यूआर/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) | 600 |
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (बिहार निवासी) | 150 |
| आरक्षित/अनारक्षित महिलाएं (बिहार निवासी) | 150 |
| अन्य राज्यों के उम्मीदवार (पुरुष/महिला) | 600 |
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर डेयरी फील्ड/टेक्निकल ऑफिसर 2026 आवेदन लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- पंजीकरण के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- लॉगिन करें और आवेदन पत्र में शैक्षणिक, अनुभव और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।