सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   DRDO NMRL Paid Internship 2026 for BE BTech and MSC Students; Stipend 5,000 Per Month

DRDO NMRL Internship: बीई-बीटेक, MSc वालों के लिए डीआरडीओ में छह माह की पेड इंटर्नशिप; 30,000 रुपये भी मिलेंगे

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 22 May 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

DRDO NMRL Paid Internship 2026: डीआरडीओ की एनएमआरएल लैब ने बीई/बीटेक और एमएससी छात्रों के लिए 6 माह की पेड इंटर्नशिप निकाली है। चयनित छात्रों को मासिक वजीफा भी मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 है।
 

DRDO NMRL Paid Internship 2026 for BE BTech and MSC Students; Stipend 5,000 Per Month
DRDO NMRL Paid Internship 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

DRDO NMRL Paid Internship 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत कार्यरत नौसेना सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (NMRL) ने बीई/बीटेक और एमएससी के छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का शानदार अवसर प्रदान किया है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत चयनित छात्रों को 6 महीने तक वास्तविक रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें हर महीने 5,000 रुपये का वजीफा भी दिया जाएगा।

Trending Videos


यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है जो रिसर्च, डिफेंस टेक्नोलॉजी और वैज्ञानिक परियोजनाओं में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल पद और उपलब्ध विषय

कुल 20 इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें इंजीनियरिंग और विज्ञान दोनों वर्गों के छात्र आवेदन कर सकते हैं।। 

एमएससी के लिए विषय इस प्रकार है:

  • केमिस्ट्री (Chemistry)
  • बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology)
  • फिजिक्स (Physics)
  • बीई/बीटेक (B.E./B.Tech) के लिए विषय
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन
  • कंप्यूटर साइंस/आईटी


यह अवसर विशेष रूप से उन छात्रों के लिए लाभदायक है जो रक्षा अनुसंधान और तकनीकी विकास के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
 

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 (शाम 5 बजे तक)
ऑनलाइन इंटरैक्शन जून 2026 का तीसरा सप्ताह
चयन की सूचना जून 2026 का चौथा सप्ताह
इंटर्नशिप प्रारंभ 01 जुलाई 2026

पात्रता मानदंड

इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए

  • उम्मीदवार अपनी बीई/बीटेक डिग्री के अंतिम वर्ष में होना चाहिए।
  • सभी पूर्व सेमेस्टर में न्यूनतम 7.0 सीजीपीए होना अनिवार्य है।


एमएससी छात्रों के लिए

  • उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएशन के दूसरे वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • प्रथम वर्ष में कम से कम 65% अंक होने चाहिए।

अन्य आवश्यक शर्तें
  • छात्र एआईसीटीई या यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित (Full-Time) विद्यार्थी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

यह इंटर्नशिप कुल 6 महीने की होगी। चयनित छात्रों को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि वजीफा प्राप्त करने के लिए छात्रों की उपस्थिति लैब में प्रति माह कम से कम 15 कार्य दिवस होना जरूरी है। वजीफे का भुगतान दो चरणों में किया जाएगा:

  • पहली किश्त - 3 महीने पूरे होने के बाद
  • दूसरी किश्त - 6 महीने पूरे होने पर

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें छात्रों के शैक्षणिक अंकों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन इंटरैक्शन या साक्षात्कार भी आयोजित किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।

  • इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने और प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करने के बाद ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • एनएमआरएल द्वारा रहने और खाने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
  • यह इंटर्नशिप भविष्य में डीआरडीओ में नौकरी की गारंटी या दावा प्रस्तुत नहीं करती है।


DRDO NMRL Paid Internship 2026 Notification PDF
 

आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को आवेदन के साथ निम्न दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भेजनी होगी:

  • निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ आवेदन पत्र
  • अंतिम सेमेस्टर/वर्ष की मार्कशीट
  • आधार कार्ड की कॉपी
  • कॉलेज के प्रिंसिपल या एचओडी द्वारा जारी संदर्भ/अनुरोध पत्र
  • 300 शब्दों से कम का संक्षिप्त बायोडाटा

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन केवल ईमेल के माध्यम से भेजना होगा।
आवेदन भेजने का ईमेल: mmg.nmrl@gov.in
ईमेल के Subject में यह लिखना अनिवार्य होगा: 'Application for paid internship with branch code' ध्यान रहे कि किसी भी प्रकार की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed