सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   EdCIL Recruitment 2026 for 879 Multi-Disciplinary Posts Across Andhra Pradesh, apply here

EdCIL Vacancy 2026: स्पेशल एजुकेटर, थेरेपिस्ट समेत ढेरों वैकेंसी; 12वीं पास, डिग्री-डिप्लोमा वालो के लिए मौका

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 22 May 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

EdCIL Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश में एडसिल की और से 879 बहु-विषयक पदों के लिए भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती विभिन्न पदों जैसे स्पेशल एजुकेटर, थेरेपिस्ट और अन्य विशेषज्ञों के लिए है, जो राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए जाएंगे।

EdCIL Recruitment 2026 for 879 Multi-Disciplinary Posts Across Andhra Pradesh, apply here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

EdCIL Vacancy 2026: एडसिल (EdCIL) इंडिया लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश के विभिन्न ऑटिज्म केंद्रों में बहु-विषयक स्टाफ और PMU कंसल्टेंट के कुल 879 संविदात्मक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें योग्यता और रिक्तियों की संख्या

पद का नाम पद संख्या योग्यता
व्यावसायिक चिकित्सक 125 ऑक्यूपेशनल थेरेपी में डिग्री/पीजी + वैध लाइसेंस
फिजियोथेरेपिस्ट 125 फिजियोथेरेपी में डिग्री/पीजी + रजिस्ट्रेशन
मनोवैज्ञानिक 125 मनोविज्ञान में MA/MSc
स्पीच थेरेपिस्ट 125 स्पीच-लैंग्वेज पैथोलॉजी में डिग्री + RCI पंजीकरण
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट 125 क्लिनिकल साइकोलॉजी में पीजी + RCI पंजीकरण
विशेष शिक्षक (माध्यमिक) 125 B.Ed (स्पेशल/जनरल) + TET/CTET
विशेष शिक्षक (प्राथमिक) 125 10+2 + स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा + TET/CTET
PMU कंसल्टेंट 04 PhD/MPhil (साइकोलॉजी/स्पेशल एजुकेशन)

55 हजार तक मिलेगा वेतन

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के हिसाब से हर महीने सैलरी दी जाएगी। ज्यादातर पदों जैसे व्यावसायिक चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, मनोविज्ञानी, वाक चिकित्सक, नैदानिक मनोविज्ञानी और विशेष शिक्षक (माध्यमिक स्तर) के लिए 30,000 प्रति माह वेतन रखा गया है।

वहीं, विशेष शिक्षक (प्राथमिक स्तर) को 25,000 प्रति माह मिलेगा और पीएमयू सलाहकार को सबसे ज्यादा 55,000 प्रति माह सैलरी दी जाएगी। यह सभी पद संविदा (contract) पर होंगे।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनके आवेदन और दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले सभी आवेदनों की जांच की जाएगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता और अनुभव देखा जाएगा।

इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। इसके अलावा एक वेटिंग लिस्ट भी तैयार की जाएगी, ताकि अगर कोई चयनित उम्मीदवार शामिल नहीं होता है तो उसकी जगह वेटिंग लिस्ट से उम्मीदवार को मौका दिया जा सके।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले EdCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल आदि भरें)।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • अपनी शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट) अपलोड करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed