{"_id":"6a10591c73ab61515d0d98f1","slug":"chawalkhet-bhonabagi-road-to-be-asphalted-tehri-news-c-50-1-nth1001-119056-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चवालखेत-भोनाबागी सड़क का होगा डामरीकरण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चवालखेत-भोनाबागी सड़क का होगा डामरीकरण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 22 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1़ 90 लाख की स्वीकृति
नई टिहरी। जिला मुख्यालय से सटे चवालखेत-भोनाबागी मोटर मार्ग के करीब तीन किलोमीटर हिस्से के डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 90 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से ग्रामीण सड़क सुधार की मांग कर रहे थे। भोनाबागी से बुडोगी गांव के चवालखेत (डांडा) तक वर्ष 2019 में सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन सड़क कच्ची और खराब होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और बरसात में कीचड़ जमा होने से दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि गांव के बच्चे रोज पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय जाते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क डामरीकरण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। चवालखेत क्षेत्र से चंबा, सुरकंडा, चंद्रवदनी और हिमालय की चोटियों का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। सड़क सुधरने के बाद स्थानीय युवा होम स्टे जैसे स्वरोजगार शुरू कर सकेंगे और पर्यटकों की संख्या बढ़ने से क्षेत्र को आर्थिक लाभ मिलेगा।
इनका क्या है, कहना
सड़क के डामरीकरण हेतु निविदाएं जारी की जा चुकी है। टेंडर खुलने के बाद सड़क डामरीकरण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
जेएस खाती, ईई लोनिवि चंबा।
Trending Videos