सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Recruits taught discipline during the weekly parade

Tehri News: साप्ताहिक परेड में रिक्रूटों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 22 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Recruits taught discipline during the weekly parade
विज्ञापन
एसएसपी ने जवानों के साथ दौड़ लगाकर परखी फिटनेस
Trending Videos


नई टिहरी। चंबा पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह के साथ आयोजित की गई। एसएसपी श्वेता चौबे ने परेड का नेतृत्व किया। परेड में पुलिस अधिकारी, जवान और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। एसएसपी ने रिक्रूटों के साथ खुद दौड़ लगाकर उनकी फिटनेस का परीक्षण किया। पुलिस लाइन में आयोजित परेड में एसएसपी ने परेड की सलामी ली। उसके बाद रिक्रूट आरक्षियों के साथ मैदान में दौड़ लगाकर उन्हें फिटनेस और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। साप्ताहिक परेड में ड्रिल अभ्यास, शस्त्र संचालन, सामरिक प्रशिक्षण और शारीरिक दक्षता आदि गतिविधियां आयोजित की गई। शस्त्र अभ्यास के दौरान पुलिस बल की फुर्ती, तत्परता और अनुशासन विशेष रूप से देखने योग्य रहा। एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने, मानसिक रूप से सजग रहने और प्रत्येक परिस्थिति में तत्परता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने को प्रेरित किया। उसके बाद उन्होंने चंबा पुलिस लाइन में व्यायामशाला, परिवहन शाखा, भोजनालय और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसएसपी ने भोजन की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित करने और व्यायामशाला में और उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए आउटडोर और इंडोर क्लासेस को और अधिक प्रभावी, व्यवहारिक एवं परिणामोन्मुख बनाने के दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी दीपक सिंह और प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed