सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MLA expresses displeasure over irregular supply of cooking gas

Tehri News: रसोई गैस की अनियमित आपूर्ति पर विधायक ने जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 22 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
MLA expresses displeasure over irregular supply of cooking gas
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार क्षेत्र में रसोई गैस की अनियमित आपूर्ति पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने गहरी नाराजगी जताई है। कहा कि सरकार पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध करा रही है, लेकिन एजेंसी गैस का वितरण और प्रबंधन सही तरीके से नहीं कर पा रही है। अंजनीसैंण कस्बे में विधायक उपाध्याय ने इंडिया ऑयल कारपोरेशन, पूर्ति विभाग और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर गैस आपूर्ति की जानकारी ली। चंद्रबदनी गैस एजेंसी के संचालक विजेंद्र धनोला, प्रबंधक सुमेर सिंह कठैत ने बताया कि गैस सिलिंडर के वाहन को लोग रास्ते में ही रोक दे रहे हैं, जिससे एजेंसी रोस्टर के अनुसार के क्षेत्र में गैस का वितरण नहीं कर पा रही है। विधायक ने हिंडोलाखाल थाने के एसएचओ को रसोई गैस के वाहन को पुलिस सुरक्षा देने के निर्देश दिए है, ताकि रोस्टर के मुताबिक क्षेत्र में गैस सिलिंडरों का वितरण हो सके। आईओसी के सेल्स मैनेजर राजेंद्र शेरावत ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है, एजेंसी को कोटे के अनुसार डिलीवरी की जा रही है। इसका प्रबंधन करने काम एजेंसी है। विधायक ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गरवीन चंद्र भट्ट को निर्देश दिए कि एजेंसी की निगरानी कर गैस वितरण को सही तरीके करवाया जाए। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। इस मौके पर खाद्य अधिकारी प्रशांत बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र पाल परमार, नरेश बलोदी आदि मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed