{"_id":"6a105bbc0e5d5b535503021f","slug":"people-are-troubled-by-dust-and-dirt-on-the-dobra-jakh-koti-ring-road-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119058-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: डोबरा-जाख-कोटी रिंग पर धूल-मिट्टी उड़ने लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: डोबरा-जाख-कोटी रिंग पर धूल-मिट्टी उड़ने लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 22 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर डोबरा-जाख-कोटी रिंग रोड से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि टिहरी झील किनारे जाख-डोबरा रिंग रोड के निर्माण में लगी कंपनी के भारी वाहन और जेसीबी मशीनों के संचालन से लगातार धूल-मिट्टी उड़ रही है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। निर्माणाधीन सड़क पर पानी का छिड़काव न होने से स्थिति और अधिक खराब हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि धूल के कारण कपड़े और वाहन खराब हो रहे हैं तथा दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी से टैंकरों द्वारा पानी छिड़काव की मांग की गई, लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो निर्माण कार्य बंद कराया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि एसडीएम के नेतृत्व में एक समिति गठित की जाएगी, जो नियमित रूप से निरीक्षण करेगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, विजय गुनसोला, विजयपाल रावत, दर्शनी रावत, सुमेरी बिष्ट, किशोर सिंह मंद्रवाल, ध्यान सिंह रावत, बलवीर, मोहन सिंह रावत, विजयपाल कुमाईं और सूरज रमोला सहित कई लोग मौजूद रहे।
Trending Videos