HPSC Job 2026: हरियाणा में ADA के 255 पदों पर दोबारा खुलेगी आवेदन विंडो, 25 मई से भरें फॉर्म; वेतन 1.67 लाख तक
HPSC Assistant District Attorney Registration: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 में सहायक जिला अटॉर्नी के कुल 255 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन विंडो खोलने का फैसला लिया है। आवेदन प्रक्रिया 25 मई से पुनः शुरू की जाएगी। उम्मीदवार एचपीएससी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSC Registration 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सहायक जिला अटॉर्नी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू करने की निर्णय लिया है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, जब तक कि वे अपने आवेदन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करना चाहते। वहीं नए उम्मीदवार 25.05.2026 से 29.05.2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या है आवेदन की शर्तें?
असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून में स्नातक (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं तक हिंदी या संस्कृत में से किसी एक भाषा का अध्ययन किया होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में पंजीकरण होना भी आवश्यक है, तभी वह इस पद के लिए योग्य माना जाएगा।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है, जिससे कुछ मामलों में अधिकतम आयु सीमा लगभग 52 वर्ष तक भी हो सकती है।
आवेदन शुल्क
असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पद के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, EWS, OBC तथा हरियाणा राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार 53,100 से 1,67,800 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Apply Online” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें और Assistant District Attorney (ADA) भर्ती 2026 को चुनें।
- अब नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और एडवोकेट रजिस्ट्रेशन डिटेल शामिल हों।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और अन्य प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- सभी जानकारी सही से चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।