सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable 2026 Exam Rescheduled; CAPF and Assam Rifles Test Now on May 27

SSC GD Constable: 28 मई की एसएससी जीडी परीक्षा की तारीख बदली, ईद से टकराव के कारण लिया निर्णय; देखें नई तिथि

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 22 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC GD Constable 2026: एसएससी ने कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख बदल दी है। पहले यह परीक्षा 28 मई को होनी थी, लेकिन अब 27 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने कहा है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
 

SSC GD Constable 2026 Exam Rescheduled; CAPF and Assam Rifles Test Now on May 27
SSC GD Constable 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

SSC GD Constable 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। आयोग द्वारा जारी महत्वपूर्ण नोटिस के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) भर्ती परीक्षा, जो पहले 28 मई 2026 को आयोजित होनी थी, अब 27 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

Trending Videos


एसएससी ने यह फैसला कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तिथि में बदलाव किए जाने के बाद लिया है। आयोग ने उम्मीदवारों को संशोधित परीक्षा तिथि का ध्यान रखने और उसी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पहले होंगे जारी

आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि 27 मई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एसएससी ने अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है ताकि उन्हें परीक्षा से जुड़ी सभी नई जानकारियां समय पर मिल सकें।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा और परीक्षा से जुड़ी अपनी तैयारियों को नई तिथि के अनुसार अपडेट कर लें ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
 

एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “एडमिट कार्ड” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपना एसएससी क्षेत्र चुनें।
  • अपना पंजीकरण क्रमांक/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed