सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the day, the night is the hottest

Meerut News: दिन के बाद अब रात रही सबसे गर्म

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 22 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
After the day, the night is the hottest
विज्ञापन
सीजन में सबसे गर्म रही बृहस्पतिवार की रात 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

हवा चलने से अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री गिरा
अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। आसमान से बरसती आग और धरती से उठती तपिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। हालत ये है कि अब रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। बृहस्पतिवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। हालांकि दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिन और रात दोनों में सुकून नहीं मिल पा रहा। हालांकि, शुक्रवार को हवा तोड़ी तेज चली तो दिन का तापमान भी 1.3 डिग्री सेल्सियस गिर गया। जबकि, रात लगातार गर्म हो रही है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं और तापमान इसी तरह बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी का असर बाजारों और सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर में बाजारों में भीड़ कम हो गई है और लोग धूप से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 292 दर्ज किया गया। जबकि, गंगानगर में 279, जयभीम नगर में 262, एमआईईटी कॉलेज में 371, पल्लवपुरम में 258 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


धूप में निकलने से बचें, पानी खूब पिएं
मोदीपुरम। तेज धूप के कारण लोगों में डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज धूप के साथ गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहेंगी। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed