{"_id":"6a0f33f6974d650e7f0c2fc1","slug":"nurse-murder-case-sufiyan-was-pressurizing-anjali-sharma-to-marry-strangled-her-when-she-refused-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नर्स हत्याकांड: अंजलि शर्मा पर शादी का दबाव बना रहा था सूफियान, मना करने पर घोंटा गला, मेडिकल में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स हत्याकांड: अंजलि शर्मा पर शादी का दबाव बना रहा था सूफियान, मना करने पर घोंटा गला, मेडिकल में फेंका शव
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 21 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: मेडिकल की इमरजेंसी के बाहर बृहस्पतिवार को मेडिकल की ही स्टाफ नर्स अंजलि शर्मा के शव को फेंक दिया गया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसकी हत्या सूफियान ने की है। पुलिस ने सूफियान की मां और बहन को हिरासत में लिया है। सूफियान की तलाश की जा रही है।
अंजलि शर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-तीन की रहने वाली 25 वर्षीय महिला नर्स अंजलि शर्मा का शव बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला साजिदा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर फेंककर भाग गई। अस्पताल परिसर में अपनी ही नर्स का शव इस हालत में मिलने से पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
Trending Videos
शुरुआती जांच में सामने आया है कि लिसाड़ी गेट निवासी सूफियान नामक युवक अंजलि शर्मा पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी सूफियान ने अपनी बहन साजिदा के साथ मिलकर लोहिया नगर इलाके में अंजलि की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद साजिदा एक ई-रिक्शा में अंजलि के शव को लादकर मेडिकल कॉलेज पहुंची और वहां छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने साजिदा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सूफियान की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादीशुदा थी अंजलि, एक साल से भाई के साथ रह रही थी
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मृतका अंजलि शर्मा की शादी वर्ष 2018 में मेडिकल के सेक्टर-8 निवासी सनी के साथ हुई थी। दोनों का पांच साल का एक बेटा भी है, जिसका नाम जूही है। पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पिछले करीब एक वर्ष से अंजलि अपने भाई प्रदीप के पास रह रही थी जबकि उसका बेटा अपने पिता सनी के पास ही रह रहा था। परिजनों के मुताबिक अंजलि मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में बतौर नर्स कार्यरत थी।

अस्पताल में हुई थी आरोपी सूफियान से जान-पहचान
मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने के दौरान ही अंजलि की पहचान लिसाड़ी गेट के रहने वाले सूफियान से हुई थी। सूफियान भी मेडिकल कॉलेज में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि सूफियान पिछले काफी समय से अंजलि पर शादी करने का दबाव बना रहा था और लगातार उसका पीछा कर रहा था जिससे अंजलि मानसिक रूप से परेशान थी।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के मुताबिक आरोपी साजिदा ने पूछताछ में बताया कि अंजलि बृहस्पतिवार सुबह लोहियानगर पहुंची थी। वहां उसका सूफियान और उसकी बहन साजिदा के साथ विवाद हो गया। इसी कहासुनी और विवाद के दौरान सूफियान और साजिदा ने मिलकर अंजलि का गला घोंटकर हत्या कर दी।

शव को ई-रिक्शा से लेकर आई थी साजिदा
अंजलि की मौत के बाद मुख्य आरोपी सूफियान मौके से फरार हो गया। पुलिस की कड़ियों को जोड़ने पर सामने आया कि सूफियान की बहन साजिदा अंजलि के शव को एक ई-रिक्शा में लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। वह शव को इमरजेंसी गेट के बाहर लावारिस हालत में छोड़कर चुपचाप निकल गई। जब अस्पताल के कर्मचारियों ने शव देखा तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मृतका की शिनाख्त अंजलि के रूप में होने पर अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना उसके भाई प्रदीप को दी।

डेढ़ घंटे में पुलिस की कार्रवाई, मां-बेटी हिरासत में
जानकारी मिलने पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज और पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने महज डेढ़ घंटे के भीतर साजिदा और उसकी मां को उनके घर से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। वहीं मुख्य आरोपी सूफियान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: गंडासे से काटकर प्रेमिका की हत्या करने वाले को उम्रकैद, किसी और से शादी करने पर था नाराज

ये बोले एसपी
परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले के सभी कानूनी व आपराधिक पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी