{"_id":"6a0fcaeb5b5496e017060237","slug":"meerut-truck-traffic-jam-industries-will-suffer-loss-of-rs-340-crore-know-why-transporters-went-on-strike-2026-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: ट्रकों का चक्का जाम, उद्योगों को होगा 340 करोड़ का घाटा, जानें क्यों हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ट्रकों का चक्का जाम, उद्योगों को होगा 340 करोड़ का घाटा, जानें क्यों हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टर
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 22 May 2026 08:48 AM IST
सार
Meerut News Today in Hindi: दिल्ली में नए नियमों के विरोध में मेरठ में भी ट्रांसपोर्टरों ने शनिवार तक चक्का जाम का एलान किया है। इस दौरान परतापुर टोल पर ट्रक रोक दिए गए और आंदोलन शुरू कर दिया गया। बीएस 4 वाहनों पर प्रतिबंध और ईसीसी शुल्क बढ़ोतरी वापस लेने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
1 of 6
ट्रांसपोर्टनगर में खड़े ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर दिल्ली-एनसीआर मेरठ में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय सांकेतिक चक्का जाम शुरू कर दिया गया। सुबह छह बजे से हरियाणा, जम्मू सहित उत्तराखंड जाने वाले ट्रकों को मेरठ में रोक दिया गया। ट्रांसपोर्टरों ने सीएक्यूएम और दिल्ली सरकार पर ट्रांसपोर्टर्स के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए परतापुर फ्लाईओवर के नीचे प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में पार्सल बुकिंग भी बंद रही।
2 of 6
ट्रांसपोर्ट पर रखा माल।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मेरठ टीम के नेतृत्व में परतापुर टोल प्लाजा पर ट्रकों को रोककर सांकेतिक चक्का जाम किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट कारोबारी और वाहन चालक मौजूद रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व अंकुर, दीपक गांधी, रोहित कपूर, अनीश चौधरी, अतुल शर्मा, मनीष प्रधान ने किया। संगठन अध्यक्ष अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से देश के विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाले ट्रकों पर ईसीसी (एनजीटी कर) में बढ़ोतरी की गई है। इससे ट्रांसपोर्ट कारोबार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
Trending Videos
3 of 6
ट्रकों के पहिये थमे।
- फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि बुधवार अर्धरात्रि तक लगातार पुलिस के फोन आते रहे कि हमें घर में नजरबंद किया जाएगा। ऐसे में हमने शहर से बाहर होने की बात कही। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टरों ने एक नवंबर 2026 से बीएस 4 कमर्शियल वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के फैसले का भी विरोध किया है। पहले से आर्थिक संकट झेल रहे ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को सुविधा प्रदान की जाए। जाम के दौरान अंबे गोयल, मनीष प्रधान, देवेंद्र, धीरज, सोनू नगर, सुभाष शर्मा, पिंकू, गोविंद, संतोक सिंह और प्रेम सिंह आदि अलग-अलग स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रदर्शन करते ट्रांसपोर्टर।
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन में 340 करोड़ की सप्लाई होगी प्रभावित
ट्रांसपोर्टरों की बंदी के कारण शहर में तीन दिन में 340 करोड़ की सप्लाई प्रभावित होने का अनुमान है। ऐसे में शहर में 114 करोड़ की सप्लाई पहले दिन प्रभावित हुई। इसमें सर्वाधिक कच्चे माल की बढ़ी कीमतों से उद्योग प्रभावित है। पांच लाख में बनने वाला माल अब 10 लाख रुपये में बन रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
ट्रांसपोर्ट पर जाने के लिए रखा माल।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में सर्वाधिक खेल, जिम उपकरण, गार्मेंट, फिटनेस, ऑटोमोबाइल, ट्रांसफार्मर पार्ट्स, केमिकल उद्योग प्रभावित हैं। ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने बताया कि यहां 120 उद्योग संचालित हैं। दोगुना कीमतों के साथ आर्डर सप्लाई करने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।