सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Seven youths did wrong with a girl, brutalized her by making her drink beer at Oyo Hotel.

Meerut: खरखौदा की 17 साल की लड़की के साथ सात युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, ओयो होटल में बीयर पिलाकर दरिंदगी

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 21 May 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Seven accused arrested:मेरठ के खरखौदा कस्बे से 17 साल की किशोरी लापता हो गई थी, जिसे पुलिस ने 25 दिन बाद बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि उसके साथ मेरठ, हरिद्वार और फिर पानीपत में गलत काम किया गया। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Meerut: Seven youths did wrong with a girl, brutalized her by making her drink beer at Oyo Hotel.
गिरफ्तार किए गए सात आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कस्बा खरखौदा से लापता हुई किशोरी को ओयो होटल ले जाकर तीन युवकों ने बीयर पिलाई, फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी पहुंची हरिद्वार, जहां से पानीपत निवासी दो युवक उसे अपने साथ पानीपत ले गए। उन्होंने अपने किसी दोस्त के यहां किशोरी को छोड़ दिया। वहां से मंगलवार रात खरखौदा पुलिस व एसओजी ने उसे बरामद किया। किशोरी ने अपने बयान में खरखौदा निवासी एक अन्य युवक के खिलाफ भी रेप करने की जानकारी दी है। पूरे घटनाक्रम में शामिल सातों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने जिस युवक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई थी, उसकी कोई संलिप्तता अभी तक नहीं मिली है। किशोरी को बयान के लिए पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया।

 

25 अप्रैल को दोपहर को कस्बा खरखौदा से 17 वर्षीय किशोरी लापता हुई थी। 26 अप्रैल को किशोरी की मां ने गंगानगर निवासी विजय के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका के चलते प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के 25 दिन बाद खरखौदा पुलिस व एसओजी टीम ने किशोरी को हरियाणा के पानीपत से बरामद कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में किशोरी ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह मेरठ पहुंच गई थी। वहां से खरखौदा क्षेत्र के गांव नालपुर निवासी आकाश व ऋषभ दोनों उसे अपने साथ गाड़ी से ले आए। खरखौदा क्षेत्र के ही गांव लालपुर स्थित एक ओयो होटल ले गए। वहीं पर उनका तीसरा साथी नालपुर निवासी सलमान भी पहुंच गया। आरोप है कि किशोरी को पहले बीयर पिलाई गई, उसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पूरी रात रखने के बाद 26 अप्रैल को सुबह के समय युवकों ने उसे गांव कैली के पास में सड़क पर छोड़ दिया। जहां से किशोरी हरिद्वार पहुंच गई। 
 
विज्ञापन

हरिद्वार में उसकी मुलाकात हरियाणा के पानीपत निवासी हर्ष व शनि से हुई। हर्ष व शनि अपने परिवार के साथ हरिद्वार आए थे। दोनों किशोरी को बेसहारा समझ कर अपने साथ पानीपत ले गए। उन्होंने किशोरी को पानीपत निवासी अपने दोस्त जाहिद के मकान पर छोड़ दिया। वहीं पूछताछ में किशोरी ने यह भी बताया कि कस्बा खरखौदा निवासी सैंकी ने भी उसके साथ कई बार रेप किया था। 
 

किशोरी की बरामदगी के साथ ही पुलिस ने पानीपत निवासी हर्ष, सनी व जाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी आकाश, ऋषभ, सलमान व दुष्कर्म के आरोपी सैंकी सहित सभी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद बुधवार को किशोरी को पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया है। उधर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मां ने जिस युवक को किशोरी को ले जाने का आरोपी बताया था, जांच में उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

ये भी देखें...
रैपिड ट्रेन: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर बढ़ीं आठ ट्रिप, यात्रियों की सुविधा के लिए लगाईं अतिरिक्त ट्रेनें
 

ये बोले सीओ
पोक्सो न्यायालय में किशोरी के बयान के बाद किशोर न्यायालय में भी पेश किया जाएगा। इस मामले में अभी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
- प्रमोद कुमार सिंह सीओ किठौर



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed