सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A Scorpio ran over six members of a family returning from the Nauchandi Fair and crashed

Meerut: नौचंदी मेला देखकर लौट रहे परिवार के छह लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, डिवाइडर में धमाके के साथ टकराई

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 10 Jun 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर निवासी राधेश्याम धनप्रकाश अपने परिवार के साथ नौचंदी मेला देखने आए थे। मेला देखकर मेरठ के जयभीमनगर में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी अनियंत्रित कार ने उनके परिवार के दोपहिया वाहन सवार लोगों को टक्कर मार दी। 

Meerut: A Scorpio ran over six members of a family returning from the Nauchandi Fair and crashed
कार की टक्कर से घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेडिकल थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास सोमवार देर रात नौचंदी मेला देखकर लौट रहे एक परिवार के वाहनों को एक बाद एक कई बार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक अमरपुर गांव निवासी मान चौधरी को पकड़ लिया। आरोपी ने लोगों पर दबंगई दिखाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक व कार को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने आरोपी का चालान और कार को सीज कर दिया।
Trending Videos

 

मुजफ्फरनगर निवासी राधेश्याम धनप्रकाश ने सोमवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि वह अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाइक से नौचंदी मेला देखने आए थे। मेला घूमने के बाद सभी लोग अपने रिश्तेदारों के घर जयभीमनगर जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे जब वह मेडिकल थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास पहुंचे, तभी मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक वाहनों को टक्कर मारनी शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चालक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद अनियंत्रित वाहन ने परिवार के अन्य सदस्यों की बाइक और स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान सड़क पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी सदस्य लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। आरोप है कि चालक टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुका और कुछ लोगों को घसीटते हुए आगे बढ़ गया। 
 
विज्ञापन

हालांकि कुछ दूरी पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को वाहन से बाहर निकालकर पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी का चालान कर दिया गया है। उसकी कार को सीज कर दिया गया है।
 

पीड़ित बोले- सामने दिख गई थी मौत
पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य मेला देखकर हंसी-खुशी वापस भीमनगर लौट रहे थे। आरोपी टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुक रहा था। वह लगातार सड़क पर जा रहे राहगीरों को टक्कर मार रहा था। आरोपी का कार से नियंत्रण खो गया था। हादसे के दौरान बोले सामने मौत दिख गई थी। 

ये भी देखें...
Meerut Weather Today: तेज धूप और गर्म हवा ने किया बेहाल, बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने जताया ये अनुमान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed