सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Equal to 100 MLAs Even After Defeat, Says Sangeet Som at Workers’ Meet

UP: 'हार के बाद भी सौ विधायकों के बराबर हूं', कार्यकर्ताओं से बोले संगीत सोम, 2027 की तैयारी में जुटने की अपील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 22 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

सरधना में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में संगीत सोम ने कहा कि हारने के बाद भी वह सौ विधायकों के बराबर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

Meerut: Equal to 100 MLAs Even After Defeat, Says Sangeet Som at Workers’ Meet
संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरधना के तहसील रोड स्थित कुमार पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेता संगीत सोम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी वह सौ विधायकों के बराबर हैं और आज भी कार्यकर्ताओं के काम कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

Trending Videos




चौधरी चरण सिंह की स्मृति में कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान
सम्मेलन के दौरान संगीत सोम ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होती है और इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: आसमान से बरस रही आग, तप रही जमीन और इंसान, पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल, राहत की नहीं उम्मीद

विज्ञापन

विकास कार्यों का भी किया उल्लेख
संगीत सोम ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का भी आह्वान किया।

2027 के चुनाव की तैयारी का दिया संदेश
सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने को कहा। उनका कहना था कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता ही चुनावी सफलता की नींव होते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed