सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Govt to Give Up to Rs 1 Lakh Incentive for UPSC, BPSC, SSC and Banking Exam Success

Bihar: यूपीएससी CSE प्रीलिम्स पास करने पर मिलते हैं एक लाख रुपये, क्या बिहार सरकार की ये योजना जानते हैं आप?

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 21 May 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार सरकार अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पर 30 हजार से 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देती है। योजना का लाभ केवल बिहार के स्थायी निवासियों को मिलेगा।
 

Bihar Govt to Give Up to Rs 1 Lakh Incentive for UPSC, BPSC, SSC and Banking Exam Success
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Magnific (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार

Bihar: बिहार सरकार का पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि देता है। इस योजना के तहत बिहार के स्थायी निवासी अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अलग-अलग परीक्षाओं में प्रारंभिक चरण उत्तीर्ण करने पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Trending Videos


विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC), बैंकिंग और अन्य प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को 30 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार अब तक इस योजना के तहत लगभग 9100 से अधिक अभ्यर्थियों को लाभ दिया जा चुका है।

किन परीक्षाओं पर मिलेगी कितनी राशि?

योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे अधिक 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। भारतीय इंजीनियरिंग सेवा, भारतीय आर्थिक सेवा, भारतीय सांख्यिकी सेवा और संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा के लिए 75-75 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इसके अलावा संयुक्त रक्षा सेवा (CDS), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

बीपीएससी और एसएससी परीक्षाएं भी शामिल

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा और प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भी 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड-बी, बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।


इस टेबल में देख सकते हैं कि बिहार सरकार कौन सी परीक्षा पास करने पर कितनी प्रोत्साहन राशि देती है:

प्रतियोगी परीक्षा का नाम परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था प्रोत्साहन राशि
सिविल सेवा परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली 1,00,000 रुपये
भारतीय इंजीनियरिंग सेवा 75,000 रुपये
भारतीय आर्थिक सेवा 75,000 रुपये
भारतीय सांख्यिकी सेवा 75,000 रुपये
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 75,000 रुपये
संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा 50,000 रुपये
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक परीक्षा 50,000 रुपये
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 50,000 रुपये
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं नौसेना अकादमी परीक्षा 50,000 रुपये
बिहार लोक सेवा आयोग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग, पटना
50,000 रुपये
बिहार लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 50,000 रुपये
राज्य लोक सेवा संयुक्त प्रतियोगिता (प्रारंभिक) परीक्षा संबंधित राज्य लोक सेवा आयोग 50,000 रुपये
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड-बी अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा भारतीय रिजर्व बैंक 30,000 रुपये
बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) 30,000 रुपये
सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा भारतीय जीवन बीमा निगम 30,000 रुपये
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग, नई दिल्ली 30,000 रुपये
संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड 30,000 रुपये

विज्ञापन

योजना की प्रमुख शर्तें

योजना का लाभ केवल बिहार के स्थायी निवासी अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलेगा। उम्मीदवार को संबंधित परीक्षा के प्रारंभिक चरण में सफल होना जरूरी है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी अभ्यर्थी को इस योजना का लाभ केवल एक बार ही मिलेगा। साथ ही यदि किसी उम्मीदवार ने पहले इस योजना का लाभ लिया है तो दोबारा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस देखें...

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के 45 दिनों के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed