सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Home Secretary Govind Mohan reached Lwinthi Bugyal as part of Rudranath Yatra.

Chamoli News: रुद्रनाथ यात्रा के तहत ल्वींठी बुग्याल पहुंचे गृह सचिव गोविंद मोहन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 22 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Home Secretary Govind Mohan reached Lwinthi Bugyal as part of Rudranath Yatra.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

गोपश्वर। केंद्र सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहन ने शुक्रवार से अपनी रुद्रनाथ की यात्रा शुरू की। वे रात्रि प्रवास के लिए नौ किलोमीटर की पैदल दूरी पर स्थित ल्वींठी बुग्याल पहुंच गए हैं। उनके ठहरने के लिए यहां टेंट के साथ स्विस कॉटेज स्थापित किए गए हैं। सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर उन्होंने सगर गांव से अपनी पैदल यात्रा शुरू की। शनिवार को वे रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
शुक्रवार को गृह सचिव दोपहर 2:10 बजे ल्वींठी बुग्याल पहुंचे। इस दौरान ग्वाड़ गांव की ग्राम प्रधान गीता देवी ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर रुद्रनाथ की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्राम प्रधान से गृह सचिव को दिए ज्ञापन में रुद्रनाथ मंदिर व्यवस्था के लिए बनाई अवैध सोसाइटी के पंजीकरण को निरस्त करने और यात्रा मार्ग पर सुविधाएं देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed