सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   SC-ST teachers will protest for their demands

Chamoli News: मांगों को लेकर एससी-एसटी शिक्षक करेंगे आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 22 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
SC-ST teachers will protest for their demands
विज्ञापन
गोपेश्वर। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है। 26 मई को जिले के सभी तहसीलों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
Trending Videos

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश शाह व मंत्री सुरेश आगरी ने बताया कि संगठन ने मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है। शिक्षकों की मांग में छात्रवृत्ति, आरक्षण रोस्टर, बैकलॉग रिक्तियों को भरने, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति, पुरानी पेंशन योजना बहाली, गोल्डन कार्ड की समस्याओं के समाधान, सेवा सुरक्षा और गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 26 मई को जिले के सभी तहसीलों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। दो जून को प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित होगा और सात जून को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed