सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A group of devotees left for Hemkund with the slogan 'Jo Bole So Nihal-Sat Sri Akal'.

Chamoli News: जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाल के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 22 May 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
A group of devotees left for Hemkund with the slogan 'Jo Bole So Nihal-Sat Sri Akal'.
विज्ञापन
फोटो


आज विधि-विधान से खोले जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

गोविंदघाट गुरुद्वारे में हुआ सबद कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ

संंवाद न्यूज एजेंसी

ज्योतिर्मठ। जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाल के जयघोष के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में शुक्रवार को गोविंदघाट से श्रद्धालुओं का जत्था निशान साहिब के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व गोविंदघाट गुरुद्वारे में गुरुवाणी का पाठ हुआ। यह जत्था रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया पहुंचेगा और शनिवार को हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। शनिवार को विधि-विधान से हेमकुंड के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दौरान हेमकुंड साहिब में लगभग 7000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

गोविंदघाट गुरुद्वारा में शुक्रवार सुबह आठ बजे अरदास, सबद कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ किया गया। पंजाब से पहुंचे बैंड धुनों के साथ पंज प्यारों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने पंज प्यारों को सरोपा भेंटकर हेमकुंड साहिब के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि 20 मई को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ था जो शुक्रवार को हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिन श्रद्धालुओं को सांस लेने में तकलीफ होती है वे स्वास्थ्य की जांच करने के उपरांत ही अपनी यात्रा शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े 12 बजे होगी पहली अरदास
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह नौ बजे गुरुग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुवाई में सचखंड से दरबार साहिब में सुशोभित किया जाएगा। सुबह 10 बजे सुखमणी का पाठ होगा। पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर सबद कीर्तन और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे और गुरुद्वार में पहली अरदास हाेगी। एक बजे हुक्मनामा लिया जाएगा और इसके साथ ही इस वर्ष की हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

इंसेट
बर्फ की फुहारों के बीच खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट
ज्योतिर्मठ। हल्की बर्फबारी के बीच शुक्रवार को लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूर्वाह्न 11:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजाएं हुईं। दोपहर दो बजे भगवान लक्ष्मण को भोग लगाया गया। अब श्रद्धालु चार माह तक लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के दर्शन कर सकेंगे।
15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने के बाद पुजारी आचार्य मनीष पांडे ने भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना संपन्न की। इसके बाद भोग लगाया गया। उन्होंने बताया कि कपाट खुलने के मौके पर विश्व शांति की कामना की गई। लोकपाल लक्ष्मण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह हिंदुओं का पवित्र मंदिर है जो सबसे ऊंचाई पर स्थित है। इस माैके पर धनंजय चौहान, गौरव चौहान, रुपेष, मयंक, ऋषि चंडोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed