OPTCL Vacancy 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी की नौकरियां, GATE 2026 स्कोर से होगा चयन; वेतन 56 हजार से 1.77 लाख तक
OPTCL Management Trainee Recruitment: ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 60 पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती GATE 2026 स्कोर के आधार पर की जाएगी। पूरी जानकारी नीच पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OPTCL Management Trainee Vacancy: ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (OPTCL) ने GATE 2026 के जरिए मैनेजमेंट ट्रेनी (Electrical) पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कुल 60 पद (कुछ बैकलॉग पद सहित) शामिल हैं। इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास GATE 2026 का वैध स्कोर है और जिन्होंने इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री ली हो। ऑनलाइन आवेदन 26 मई 2026 से 25 जून 2026 तक किए जा सकते हैं।
| आयोजन | तिथि |
|---|---|
| आवेदन और शुल्क भुगतान शुरू | 26-05-2026 (शाम 4:00 बजे) |
| आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 25-06-2026 (रात 11:59 बजे) |
| आयु की गणना की तिथि | 01-05-2026 |
| शैक्षिक योग्यता की कट-ऑफ तिथि | 25-06-2026 (आवेदन की अंतिम तिथि) |
| SEBC प्रमाणपत्र वैधता कट-ऑफ | 01-05-2025 या उसके बाद की तारीख का प्रमाणपत्र |
| व्यक्तिगत साक्षात्कार की संभावित तिथि | चयन प्रक्रिया के बाद OPTCL वेबसाइट पर सूचना दी जाएगी |
क्या है आवेदन की शर्तें?
उम्मीदवार के लिए GATE 2026 (Electrical Engineering - EE) में शामिल होना और उसमें अच्छा स्कोर प्राप्त करना अनिवार्य है। ध्यान रहे कि केवल 2026 का GATE स्कोर ही मान्य होगा, पुराने वर्षों का स्कोर स्वीकार नहीं किया जाएगा।शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 60% अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 50% अंक जरूरी हैं। जिनके अंक CGPA या OGPA में हैं, उन्हें विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार प्रतिशत में बदलना होगा।
इसके अलावा उम्मीदवार को ओडिया भाषा का ज्ञान होना जरूरी है, यानी उसे पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। इसके लिए यह शर्त है कि उम्मीदवार ने स्कूल में ओडिया भाषा पढ़ी हो, या मैट्रिक में ओडिया माध्यम से पढ़ाई की हो, या किसी मान्यता प्राप्त परीक्षा के माध्यम से ओडिया भाषा पास की हो।
कितना लगेगा शुल्क?
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अनारक्षित (यूआर) और एसईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,180 (ऑनलाइन लेनदेन शुल्क सहित) जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी (केवल ओडिशा के उम्मीदवार) और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए शुल्क 590 (ऑनलाइन लेनदेन शुल्क सहित) रखा गया है। इसके अलावा OPTCL विभागीय नियमित कर्मचारियों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
इतना मिलेगा वेतन
प्रशिक्षण अवधि (1 वर्ष) के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 50,000 प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें सहायक प्रबंधक (विद्युत) के पद पर 56,100-1,77,500 (लेवल EE-2) वेतनमान मिलेगा, जिसमें कुल वार्षिक पैकेज लगभग 15 लाख तक हो सकता है।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “New Registration” पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें)।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट करें।
- अंतिम सबमिट के बाद प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।