सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special PTM will be held in schools today, summer learning plan will be told to parents

Gurugram News: आज स्कूलों में होगी विशेष पीटीएम, अभिभावकों को बताया जाएगा समर लर्निंग प्लान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Special PTM will be held in schools today, summer learning plan will be told to parents
विज्ञापन
तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए होगी बैठक, जिला व खंड स्तर के अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में इस बार गर्मी की छुट्टियों को केवल अवकाश तक सीमित नहीं रखा जाएगा बल्कि बच्चों को सीखने की प्रक्रिया को लगातार जारी रखने पर जोर दिया जाएगा। जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 23 मई को विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों को ग्रीष्मकालीन गृहकार्य की जानकारी दी जाएगी।

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार इस बार गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को केवल लिखित होमवर्क नहीं बल्कि गतिविधि आधारित कार्य दिए जाएंगे। इनमें कहानी पढ़ना, चित्र बनाना, परिवार के बुजुर्गों से बातचीत, आसपास के वातावरण जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी। विद्यालयों में आयोजित होने वाली पीटीएम में शिक्षक अभिभावकों को यह भी समझाएंगें कि छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को टीवी व मोबाइल से दूर कैसे रखा जाए। शिक्षा विभाग ने जिला और खंड स्तर के अधिकारियों को पीटीएम की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी स्कूलों को बैठक की रिपोर्ट, अभिभावकों की उपस्थिति और गतिविधियों की जानकारी विभाग को भेजनी होगी। इससे बच्चों की पढ़ाई का क्रम बना रहेगा और वे नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed