{"_id":"6a1061f83fcc03590c010fe0","slug":"schools-will-now-have-complete-records-of-employees-work-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88865-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूलोंं मेंं अब कर्मचारियों के कामकाज का होगा पूरा रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूलोंं मेंं अब कर्मचारियों के कामकाज का होगा पूरा रिकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
पुरानी शिकायत और कार्रवाई का भी मांगा गया ब्यौरा
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों में काम कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी स्कूल प्राचार्यों और मुख्याध्यापकों को आदेश जारी किए गए हैं। विभाग ने कहा है कि वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट में कर्मचारियों के काम, व्यवहार और जिम्मेदारियों से जुड़ी जानकारी शामिल की जाएगी।
इसके अलावा अगर किसी कर्मचारी पर पहले कोई शिकायत या फिर कोई कार्रवाई हुई है तो उसका रिकार्ड भी रिपोर्ट में देना होगा। पिछले तीन साल की जानकारी भी मांगी गई है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को 30 मई तक रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे कर्मचारियों के काम का सही आकलन किया जा सकेगा। साथ ही भविष्य में पदोन्नति में भा आसानी होगी।विभाग ने स्कूल मुखियाओं को यह भी स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट तैयार करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। समय सीमा के भीतर सभी दस्तावेज पूरे कर विभाग को भेजना अनिवार्य होगा। संवाद