{"_id":"6a1061c8b74aa0468c0a2e67","slug":"endeavour-finished-first-ace-royal-second-meerut-news-c-72-1-mct1009-153678-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एंडेवर प्रथम, ऐस रॉयल की टीम दूसरे स्थान पर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एंडेवर प्रथम, ऐस रॉयल की टीम दूसरे स्थान पर रही
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 22 May 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में तीन दिवसीय ब्रिज टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
-- पूर्व डीजीपी मुकुल गोयल ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में शुक्रवार से तीन दिवसीय ब्रिज टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का आयोजन एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब, मेरठ ब्रिज एसोसिएशन और ब्रिज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से किया। शुभारंभ शुक्रवार सुबह पूर्व पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने किया। पहले दिन स्विस लीग के मुकाबले खेले गए। इसमें 24 टीम शामिल हुई। इसमें पहले पांच राउंड तक एंडेवर ने 69.53 स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
ऐस रॉयल उत्तर प्रदेश की टीम 65.85 अंक के साथ दूसरे, जय जवान जय किसान की टीम 65.71 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। एक्सईएवीआई टीम ने 65.27 अंक के साथ चौथा, कॉसमॉस ने 63.67 अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। ट्राइकोलर टाइटंस की टीम 62.85 अंक के साथ छठे स्थान पर रही।
ग्लेडिएटर्स उत्तर प्रदेश की टीम 62.42 अंक के साथ सातवें, जोहरी क्लब उत्तर प्रदेश की टीम 58.33 अंक के साथ आठवें, एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब उत्तर प्रदेश की टीम 57.26 अंक के साथ नौवें और दिल्ली बुल्स की टीम की टीम 53.21 के साथ दसवें स्थान पर रही। प्रतियोगिता में राजपुताना, लखनऊ बुल्स, आरएस मिश्रा टीम उत्तर प्रदेश, दून रॉयल्स, पल्स, चाइल्ड चैंप, नोएडा बुल्स, हिमाचल, ग्रुप डी, सैवी एसर, ट्रिक एंड ट्रंप्स और न्यू कमर टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शनिवार को सिल्वर स्विस लीग के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में डुप्लीकेट वर्ग में शीर्ष चार या छह टीम, सिल्वर वर्ग में शीर्ष तीन टीम और पेयर्स वर्ग में शीर्ष पांच जोड़ों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेरठ ब्रिज एसोसिएशन के अध्यक्ष पुलक गर्ग, सचिव संजय जैन, क्लब के सचिव संजय कुमार, राकेश गोयल, अमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Trending Videos