फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS CRE-5 Exam 2026 Schedule Released, CBT to Be Held from July 25 to 27 in Two Shifts

AIIMS CRE-5 Exam Date: एम्स सीआरई-5 सीबीटी परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी, जानें किस शिफ्ट में होगा आपका एग्जाम

Fri, 17 Jul 2026 03:14 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 17 Jul 2026 03:14 PM IST
सार

AIIMS CRE 5 Exam 2026: एम्स दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम-5 की सीबीटी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 25 से 27 जुलाई तक दो शिफ्टों में होगी। विषय कोड़ समेत परीक्षा का शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
AIIMS CRE-5 Exam 2026 Schedule Released, CBT to Be Held from July 25 to 27 in Two Shifts
AIIMS CRE 5 - फोटो : AI Genrated

विस्तार

AIIMS CRE 5 Exam 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक तीन दिनों में किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने ग्रुप कोड के अनुसार परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा की टाइमिंग क्या है?

शिफ्ट समय
सुबह की शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
शाम की शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप कोड के अनुसार परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा तिथि शिफ्ट समय ग्रुप कोड
25 जुलाई 2026 (शनिवार) सुबह 9:00 AM - 12:00 PM 3, 5, 17, 31, 32, 34, 55
25 जुलाई 2026 (शनिवार) शाम 3:00 PM - 6:00 PM 1, 2, 10, 12, 24, 27, 30, 33, 40, 47, 53, 56
26 जुलाई 2026 (रविवार) सुबह 9:00 AM - 12:00 PM 11, 16, 19, 28, 29, 45
26 जुलाई 2026 (रविवार) शाम 3:00 PM - 6:00 PM 9, 20, 21, 25, 37, 41, 43
27 जुलाई 2026 (सोमवार) सुबह 9:00 AM - 12:00 PM 4, 6, 7, 8, 13, 14, 15, 18, 22, 23, 26, 35, 36, 38, 39, 42, 46, 49, 50, 51, 52, 54, 57, 59
27 जुलाई 2026 (सोमवार) शाम 3:00 PM - 6:00 PM 44, 48, 58

परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम पीडीएफ में यहां देखें...
विज्ञापन

एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मिलेगा

उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड एम्स की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। इसके लिए उन्हें Recruitment सेक्शन में जाकर "My Page" के माध्यम से लॉगिन करना होगा। संस्थान की ओर से एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर ले जाएं एडमिट कार्ड की दो कॉपी

एम्स ने उम्मीदवारों को प्रत्येक शिफ्ट के लिए एडमिट कार्ड की दो प्रिंट कॉपी साथ रखने की सलाह दी है। एक कॉपी परीक्षा केंद्र में जमा करनी होगी, जबकि दूसरी कॉपी भविष्य की चयन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के लिए सुरक्षित रखनी होगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

एक से अधिक ग्रुप के लिए आवेदन करने वाले ध्यान दें!

जिन उम्मीदवारों ने एक से अधिक ग्रुप के लिए आवेदन किया है, उनके लिए एक शिफ्ट में अधिकतम दो ग्रुप की सीबीटी आयोजित की जा सकती है। ऐसे मामलों में दोनों प्रश्न पत्र कंप्यूटर स्क्रीन पर क्रमवार दिखाई देंगे।

यदि किसी उम्मीदवार ने कई ग्रुप के लिए आवेदन किया है, तो उसे अलग-अलग दिन और अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा देनी पड़ सकती है। एम्स ने अधिकतर उम्मीदवारों को एक ही शहर में परीक्षा केंद्र देने की कोशिश की है, हालांकि कुछ उम्मीदवारों के केंद्र एक ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed