BL Vacancy: बामर लॉरी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की नौकरियां, 40 हजार से 1.40 लाख तक; जानें कौन कर सकता है आवेदन
Balmer Lawrie Recruitment 2026: बामर लॉरी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकली है, जो उम्मीदवार सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है। आवेदन प्रक्रिया कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Balmer Lawrie ET Recruitment: बामर लॉरी एंड कंपनी (Balmer Lawrie & Co. Ltd) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ईटी) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
डिग्री और डिप्लोमा वाले करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बी.ई./बी.टेक, एमबीए, पीजी डिप्लोमा या पीजी डिग्री होना चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 65% अंक और SC/ST व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 60% अंक जरूरी हैं।अगर आप फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं, तब भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको अपनी मार्कशीट जमा करनी होगी और 08 फरवरी 2027 तक डिग्री पूरी करनी होगी। B.Tech + M.Tech ड्यूल डिग्री वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा की शर्तें
इस भर्ती में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (Post Graduate Engineering) पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जबकि एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (MBA समकक्ष) पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें उम्मीदवारों को कट-ऑफ अंकों के आधार पर पास करना जरूरी होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज़ सत्यापन (DV) किए जाएंगे, जिसमें सभी मूल प्रमाणपत्र जांचे जाएंगे।
इसके बाद चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन/ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू (PI) शामिल हो सकते हैं, जिसमें उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक (UR/OBC के लिए 65% और SC/ST/PwBD के लिए 60%) तय हैं। अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवार की स्वास्थ्य जांच कंपनी के नियमों के अनुसार की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Balmer Lawrie & Co. Ltd. पर जाएं।
- अब “Careers/Recruitment” सेक्शन खोलें।
- Executive Trainee Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन चुनें।
- इसके बाद, “Apply Online” पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें)।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें।
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- यदि फीस लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट करें।