सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2027 Dates Announced: Prelims on May 23, Mains on 20 Aug; Official Notification to Release on Jan 13

UPSC CSE 2027: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तिथियां घोषित, 23 मई को प्रीलिम्स; इस दिन जारी होगा नोटिस

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 20 May 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC CSE 2027: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा 23 मई 2027 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 20 अगस्त से शुरू होगी। परीक्षा का नोटिफिकेशन 13 जनवरी 2027 को जारी होगा और आवेदन 2 फरवरी तक किए जा सकेंगे।
 

UPSC CSE 2027 Dates Announced: Prelims on May 23, Mains on 20 Aug; Official Notification to Release on Jan 13
UPSC CSE 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

UPSC CSE 2027: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 23 मई 2027 को आयोजित की जाएगी, जबकि सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 20 अगस्त 2027 से शुरू होगी। आयोग ने इसके साथ अधिसूचना जारी होने और आवेदन प्रक्रिया की तिथियां भी घोषित कर दी हैं।

Trending Videos

13 जनवरी 2027 को जारी होगा नोटिस

कैलेंडर के मुताबिक सिविल सेवा परीक्षा 2027 की अधिसूचना 13 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 2 फरवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा एक दिन की होगी और इसके माध्यम से ही भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

आयोग के कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के बाद मुख्य परीक्षा 20 अगस्त 2027 से आयोजित होगी। यह परीक्षा पांच दिनों तक चलेगी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व परीक्षण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

 
विवरण तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि 13 जनवरी 2027
आवेदन शुरू होने की तिथि 13 जनवरी 2027
आवेदन की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2027
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 23 मई 2027 (रविवार)
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा प्रारंभ 20 अगस्त 2027 (शुक्रवार)
मुख्य परीक्षा की अवधि 5 दिन
भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 23 मई 2027 (रविवार)
भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा प्रारंभ 21 नवंबर 2027 (रविवार)
भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा की अवधि 7 दिन

 

यहां देखें पूरा कैलेंडर...

विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों अभ्यर्थी होते हैं परीक्षा में शामिल

देश की सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में शामिल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में आयोग द्वारा परीक्षा तिथियों की घोषणा के बाद उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परिस्थितियों के अनुसार परीक्षा तिथियों में परिवर्तन संभव है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिस और अपडेट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed