सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Punjab and Sind Bank Apprentice Recruitment 2026, apply for 635 Posts

PSB Vacancy 2026: यूपी, हिमाचल समेत विभिन्न राज्यों में 635 पदों पर भर्ती, केवल स्नातक वाले भर सकते हैं फॉर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 21 May 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Punjab & Sind Bank Vacancy 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए विभिन्न राज्यों में कुल 635 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। केवल स्नातक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Punjab and Sind Bank Apprentice Recruitment 2026, apply for 635 Posts
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

Punjab and Sind Bank Apprentice Vacacy: पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के तहत 635 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

देखें वैकेंसी

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कुल रिक्तियां
उत्तर प्रदेश 100
पंजाब 90
हरियाणा 50
बिहार 40
दिल्ली (NCT) 30
महाराष्ट्र 30
राजस्थान 30
आंध्र प्रदेश 20
तमिलनाडु 20
तेलंगाना 20
पश्चिम बंगाल 20
अन्य 165
कुल 635

केवल स्नातक वाले भरें फॉर्म

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में नियमित स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए या उसके बराबर कोई योग्यता होनी चाहिए। स्नातकोत्तर (Post Graduation) करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

इसके अलावा, 1 साल या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन नहीं कर सकते। उम्मीदवार की स्नातक पास करने की तारीख से 5 साल से ज्यादा समय नहीं बीता होना चाहिए। साथ ही, संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना जरूरी है।

देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन

  • मेरिट लिस्ट: उम्मीदवारों का चयन 10+2 (12वीं) के अंकों के आधार पर राज्य, जिला और श्रेणीवार मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों की जांच (Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
  • स्थानीय भाषा परीक्षा: उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की परीक्षा देनी होगी।
  • टाई ब्रेक नियम: अगर दो उम्मीदवारों के 12वीं के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा, ऑनलाइन भुगतान करने पर लगने वाला बैंक लेनदेन शुल्क उम्मीदवार को खुद देना होगा।

इस अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने होगी और चयनित उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। कार्य समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा और ओवरटाइम की अनुमति नहीं होगी। छुट्टी के रूप में प्रति माह 1 आकस्मिक अवकाश मिलेगा, जिसे अधिकतम 4 दिन तक एक साथ लिया जा सकता है।

PSB Apprentice 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाएं।
  • वहां दिए गए Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर रजिस्ट्रेशन नहीं है तो पहले नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed