BTSC Vacancy: बिहार में फूड एनालिस्ट की भर्ती, FSSAI परीक्षा पास और 3 साल का अनुभव अनिवार्य; जानें पूरी शर्तें
BTSC Food Recruitment 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने फूड एनालिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए FSSAI परीक्षा पास करना और कम से कम 3 साल का अनुभव होना जरूरी है। उम्मीदवारों को संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भी पूरी करनी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BTSC Food Vacancy 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी), पटना ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार खाद्य संरक्षण सेवा में 11 पदों के लिए खाद्य विश्लेषक भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर 19 जून 2026 तक खुले हैं।
इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए कुल 10 पद निर्धारित हैं, जिनमें UR के 2, EWS के 1, EBC के 3 और अनुसूचित जाति के 2 पद शामिल हैं, जबकि OBC और अनुसूचित जनजाति के लिए कोई पद नहीं है। इसके अलावा PwBD (दिव्यांग) श्रेणी के लिए 01 पद आरक्षित है, जो अनुसूचित जाति वर्ग में आता है। इस प्रकार सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 11 पदों पर भर्ती की जाएगी।
क्या है आवेदन के लिए जरूरी योग्यता?
उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान, सूक्ष्मजीव विज्ञान, कृषि, पशु चिकित्सा, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी या संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर/पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। साथ ही खाद्य विश्लेषण में कम से कम 3 साल का अनुभव और FSSAI द्वारा आयोजित खाद्य विश्लेषक परीक्षा पास होना जरूरी है।
न्यूनतम आयु 21 वर्ष जरूरी
इस भर्ती में अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और अनारक्षित महिलाओं की 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
बीसी/ईबीसी वर्ग के पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 42 वर्ष रखी गई है। सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 को 21 वर्ष होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
परीक्षा का पाठ्यक्रम स्नातक स्तर के फूड एनालिस्ट सिलेबस पर आधारित होगा, जिसे संबंधित विभाग तय करेगा और BTSC वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। परीक्षा में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। अगर परीक्षा कई शिफ्टों में होती है, तो अंकों का मानकीकरण (Normalization) भी लागू किया जा सकता है।