सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 21 May 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 21 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:59 PM, 21-May-2026

गन पॉइंट पर भरवता था पेट्रोल: अरेस्ट हुआ तो 17 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर निकला, भेजा गया जेल; देता था धमकी

Varanasi Crime: वाराणसी के सिंधोरा क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मियों को पिस्टल दिखाकर मुफ्त में पेट्रोल भरवाने वाले विवेक उर्फ गोलू उपाध्याय और उसके साथी शनि सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी विवेक पर हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से अवैध पिस्टल और बाइक बरामद की। और पढ़ें
02:52 PM, 21-May-2026

Petrol Diesel Crisis: वाराणसी में दो पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म, 300 रुपये की लिमिट लगाई; बढ़ी परेशानी

Varanasi News: वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की कमी से लोग परेशान हैं। कई पेट्रोल पंपों पर बाइक में 100 से 300 रुपये और कारों में 500 से 1500 रुपये तक ही तेल दिया जा रहा है। कुछ पंप दोपहर बाद बंद भी हो गए। पंप संचालकों ने सप्लाई कम मिलने की बात कही, जबकि जिला प्रशासन ने ईंधन संकट से इनकार किया है। और पढ़ें
Trending Videos
02:43 PM, 21-May-2026

UP: 7 बकरियों की चोरी से शुरू हुआ सफर, 5.5 साल बाद एक लाख का इनामी गैंगस्टर कलुआ गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi News: हरदोई की मल्लावां पुलिस और आगरा एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साढ़े पांच साल से फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश कलुआ को आगरा के हाथी घाट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

और पढ़ें
02:41 PM, 21-May-2026

Aligarh News: तीन स्कूल व एक निजी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बसें जलकर हुईं राख

गेराज में दो बापू कॉन्वेंट स्कूल, एक पावना स्कूल व एक निजी बस में काम करने के लिए आईं थीं। एक बस में काम चल रहा था। अचानक उसमें से चिंगारी उठने लगी। जिससे चार बसों में आग लग गई। और पढ़ें
02:40 PM, 21-May-2026

कानपुर: महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, सोमदत्त प्लाजा पर नोकझोंक

कानपुर: महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, सोमदत्त प्लाजा पर नोकझोंक और पढ़ें
02:36 PM, 21-May-2026

UP: राजस्व विभाग और बक्शा पुलिस पर आरोप लगाकर टावर पर चढ़ा युवक, नीचे गिरकर मौत; मचा बवाल

Jaunpur News: जौनपुर के बक्शा क्षेत्र में राजस्व विभाग और पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाकर मोबाइल टावर पर चढ़े श्रीप्रकाश यादव की नीचे उतरते समय गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:29 PM, 21-May-2026

UP: 11 साल चला मारपीट व धमकी का मामला, गवाहों ने कोर्ट में बदले बयान, आरोप साबित नहीं होने पर दो आरोपी बरी

अंबेडकरनगर में मारपीट व धमकी का मामला 11 साल चला। गवाहों ने कोर्ट में अपने बयान बदल दिए। आरोप साबित नहीं होने पर दो आरोपी बरी कर दिए गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...  और पढ़ें
02:23 PM, 21-May-2026

VIDEO: शाहजहांपुर में सफाईकर्मी फिर हड़ताल पर, शहर में गंदगी

VIDEO: शाहजहांपुर में सफाईकर्मी फिर हड़ताल पर, शहर में गंदगी और पढ़ें
02:20 PM, 21-May-2026

PDA मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी: केंद्रीय मंत्री बघेल का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में फिर खिलेगा कमल

Kanpur News: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को कानपुर में समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। सेंट्रल स्टेशन पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब अपने पुराने राजनीतिक ब्रांड से दूरी बनाने के लिए पीडीए की बात कर रही है, क्योंकि जनता सपा शासन की छवि को भय, आतंक, लूट, अपहरण, फिरौती और दंगों से जोड़कर देखती है। और पढ़ें
02:14 PM, 21-May-2026

Ghazipur News: नहर में डूबे दो सगे भाई, छोटे को बचाने में बड़े ने भी गंवाई जान; बेटों की लाश देख पिता बदहवास

Ghazipur News: जिले के कनुवान गांव में नहर में डूबने से दो सगे भाइयों किशन और शिवराज की मौत हो गई। छोटे भाई को बचाने के लिए बड़े भाई ने नहर में छलांग लगाई, लेकिन तेज बहाव में दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed