सब्सक्राइब करें

चीखती दुल्हनें, बिलखता पिता': हाईवे पर महिलाओं ने दौड़ाई पुलिस, जमकर चले डंडे; देखें मथुरा बवाल की तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 21 May 2026 12:41 PM IST
सार

मथुरा के नरहौली गांव में बरात चढ़त के दौरान पथराव और मारपीट से माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। घटना में पुलिस पर भी आरोप लगे और भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे।
 

विज्ञापन
Wedding Turns Violent in Mathura: Stone Pelting, Vandalism Allegations and Police Accused Amid Caste Tension
मथुरा बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में बुधवार देर रात हाईवे थाना क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों की बरात चढ़ने के दौरान बवाल हो गया। आरोप है कि बरात अनुसूचित जाति के युवकों की थी इसलिए रास्ते में ठाकुरों ने पथराव कर दिया। जमकर हंगामा हुआ और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस के सामने भी पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।


क्षेत्र के गांव नरहौली में बुधवार को गुल्ला की दो बेटियों लक्ष्मी और पूनम की शादी थी। बरात गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव भरनकलां से आई थी। नेमचंद के बेटे अशोक और कुलदीप बरात लेकर आए थे। रात लगभग 11 बजे नरहौली में भरतपुर चौराहा से चढ़त शुरू हो गई। दोनों दूल्हे बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लेकर बग्गी पर सवार थे। दूल्हों के चाचा भगवानदास ने बताया कि रास्ते में ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र है। जैसे ही वहां से बरात गुजरी तो अचानक घरों से पथराव शुरू हो गया।





 
Wedding Turns Violent in Mathura: Stone Pelting, Vandalism Allegations and Police Accused Amid Caste Tension
मथुरा बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छतों से बरसाईं ईंट
छतों से ईंटें बरसाई गईं। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई और पत्थर चले। इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। घायल 70 वर्षीय वृद्धा संतोषी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी मीना ठाकुर का कहना है कि बरातियों ने हंगामा किया है। वह रवि मिष्ठान भंडार में घुस गए और तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया था। दुल्हनों के भाई नाहर सिंह का कहना है कि आरोपियों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और दहेज के लिए रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया।
 
Trending Videos
Wedding Turns Violent in Mathura: Stone Pelting, Vandalism Allegations and Police Accused Amid Caste Tension
पुलिस बात करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और लोगों में चली लाठियां 
पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच भी खूब लाठियां चलीं। लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। महिलाएं भी लाठी लेकर पुलिस के सामने आ गईं। दोनों दुल्हनें भी मौके पर पहुंच गईं और हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आराेप लगाया। देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम एफआर पंकज वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र, एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर जमे है। शादी की रस्में शुरू कर दी गई हैं। शांतिपूर्वक ढंग से बरात चढ़वाई जाएगी। उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी- पंकज वर्मा, एडीएम एफआर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Turns Violent in Mathura: Stone Pelting, Vandalism Allegations and Police Accused Amid Caste Tension
महिलाओं ने दौड़ाई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिलाओं ने लाठी लेकर पुलिस को दौड़ाया
नरहौली में बुधवार देर रात हुए पथराव में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। जैसे ही पथराव की सूचना मिली, दोनों दुल्हनें मौके पर पहुंच गईं। उनका कहना है कि आरोपियों ने उनके घर में जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस ने उनका साथ दिया। इतना ही नहीं, महिलाएं लाठी लेकर पुलिसकर्मियों के सामने आ गईं जिससे पुलिसकर्मियों को भागना पड़ा।

 
विज्ञापन
Wedding Turns Violent in Mathura: Stone Pelting, Vandalism Allegations and Police Accused Amid Caste Tension
महिला पर डंडा उठाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्हन के भाई को आई चोट 
दुल्हनों के भाई नाहर सिंह को भी पथराव में चोट लगी है। उन्होंने बताया कि ठाकुर समुदाय का कोई व्यक्ति बीमार था। जिस समय बरात चढ़ रही थी उसी समय वे उसे लेकर चिकित्सक के पास जा रहे थे। ये सभी बरात के निकट से गुजरे तो अचानक गालियां देने लगे। उन्होंने बग्गी में लात मारनी शुरू कर दी। इसी का विरोध किया गया तो मारपीट, पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद बवाल हुआ। दोनों दुल्हनों ने पहले दूसरे पक्ष के लोगों और फिर पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया। कहा कि आरोपी उनके घर में आ घुसे। दहेज का सामान तोड़ दिया। दहेज के लिए नया ट्रैक्टर लाए थे। इसी में ट्राली लगाकर बरात के लिए खानपान का कुछ सामान लेकर गए थे। आरोपियों ने ट्रैक्टर तोड़ दिया और सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस ने खाना खा रहे बरातियों की पिटाई की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed