{"_id":"6a0d97d75c78fdaecc02117f","slug":"mathura-mp-hema-malini-give-statement-regarding-traveling-abroad-and-purchasing-gold-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'विदेश क्यों जाना है', प्रधानमंत्री की अपील पर जानें क्या बोलीं सांसद हेमामालिनी; सोना खरीद पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'विदेश क्यों जाना है', प्रधानमंत्री की अपील पर जानें क्या बोलीं सांसद हेमामालिनी; सोना खरीद पर कही ये बात
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 20 May 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार
सांसद ने कहा कि लोगों को मेट्रो इस्तेमाल करनी चाहिए। हम खुद मेट्रो में जाना चाहते हैं। जो लोग सेलिब्रिटी हैं उनके लिए मुश्किल है। पुरुष तो फिर भी चले जाते हैं जैसे अक्षय कुमार। वे तो कैप लगाकर मेट्रो से ही निकल जाते है। लोग पहचान नहीं पाते पर महिलाओं के लिए दिक्कत हो जाती है। सरकार को मेट्रो में अलग व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि हम लोग भी मेट्रो से आ जा सकें।
सांसद हेमामालिनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा सांसद हेमामालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर ध्यान दें। सांसद ने बताया कि उन्होंने मुझसे भी कहा कि दूसरे देश में घूमने भला क्यों जाना है। अपने देश में तमाम स्थान हैं जैसे गुजरात। मुझे मोदी जी कह रहे थे कि छुट्टियों में बच्चों को लेकर विदेश घूमने जाती हैं। मैंने कहा कि जाते हैं तो बोलें, अपने देश में ही घूमो। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाओ। पास ही में गिर फारेस्ट घूमो। तमाम बेहतर स्थान यहां हैं।
सांसद ने कहा कि लॉकडाउन जैसी स्थिति आए तो इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। पीएम इसके लिए सही कर रहे हैं। सांसद ने सोना न खरीदने की अपील पर कहा कि लोग एक साल इंतजार कर सकते हैं। पीएम ने बस एक ही साल की अपील की है। यह नहीं कहा कि हमेशा सोना नहीं खरीदना है। गाड़ियों के काफिले कम करो। मेरे पास तो एक ही गाड़ी है। यह अवश्य है कि जब मेरी बेटी और मुझे अलग-अलग दिशा में जाना हो तो मजबूरी है। अलग-अलग गाड़ी इस्तेमाल करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि लोगों को मेट्रो इस्तेमाल करनी चाहिए। हम खुद मेट्रो में जाना चाहते हैं। जो लोग सेलिब्रिटी हैं उनके लिए मुश्किल है। पुरुष तो फिर भी चले जाते हैं जैसे अक्षय कुमार। वे तो कैप लगाकर मेट्रो से ही निकल जाते है। लोग पहचान नहीं पाते पर महिलाओं के लिए दिक्कत हो जाती है। सरकार को मेट्रो में अलग व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि हम लोग भी मेट्रो से आ जा सकें।
विज्ञापन
Trending Videos

मैं नहीं गई बिहारी जी मंदिर
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के कारण हेमामालिनी वहां नहीं जाती हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो अब भी काफी समय से वहां नहीं गई हूं। बताया कि वहां रेलिंग लगी हैं। शायद कुछ व्यवस्थाएं सुधर रही हैं पर बार-बार सुनने में आता है कि कोई वहां बेहोश हो गया। किसी की जान चली गई। मैं तो नहीं जाती हूं। विदित हो कि हेमामालिनी ने कहा था कि उनकी हेयर ड्रेसर के साथ बिहारी मंदिर में बड़ी बदतमीजी हुई। उनके बाल खींच लिए गए। वहां भीड़ बहुत ज्यादा है और व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वे वहां नहीं जाती हैं।

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का सुधार है सपना
हेमामालिनी ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग बेहतर करना उनका सपना है। इस मार्ग में तमाम बाधाएं हैं। अपने ही लोग अड़ंगा लगाते हैं लेकिन वह पीछे हटने वाली नहीं है। वे इस मार्ग को बनवाकर ही दम लेंगी। इस बारे में उनकी लगातार उच्चस्तर पर बात की जा रही है।

राजकुमार भाटी पर बोलीं...पब्लिसिटी के लिए करते हैं लोग
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के इन दिनों विवादों में चल रहे बयान पर हेमामालिनी ने कहा कि लोग पब्लिसिटी के लिए ऐसा करते हैं। बचना चाहिए। लोग चाहते हैं कि वे मशहूर हो जाएं।
ये भी पढ़ें-UP: वृंदावन पहुंचे नवजोत सिद्धू, कात्यायनी शक्तिपीठ में की विशेष पूजा, बोले- 'मन की शांति के लिए आया हूं'