सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Navjot Singh Sidhu visits Vrindavan offers prayers at Katyayani Temple during spiritual retreat

UP: वृंदावन पहुंचे नवजोत सिद्धू, कात्यायनी शक्तिपीठ में की विशेष पूजा, बोले- 'मन की शांति के लिए आया हूं'

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 20 May 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिज्ञ नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी रूबी के साथ आध्यात्मिक प्रवास पर श्रीधाम वृंदावन पहुंचे हैं। 

Navjot Singh Sidhu visits Vrindavan offers prayers at Katyayani Temple during spiritual retreat
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ वृंदावन पहुंचे और कात्यायनी शक्तिपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने इसे पूरी तरह निजी आध्यात्मिक यात्रा बताते हुए राजनीति से दूरी बनाए रखी और कुछ दिन ब्रज में प्रवास की इच्छा जताई।



वृंदावन आगमन पर उन्होंने प्रसिद्ध माता कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में हाजिरी लगाई।यहां सिद्धू ने विद्वान आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सविधि पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लेकर लोक-कल्याण की कामना की।दर्शन के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान पूर्व क्रिकेटर पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राजनीतिक गलियारों से जुड़े तमाम सवालों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। सिद्धू ने स्पष्ट लहजे में कहा कि यह उनकी विशुद्ध रूप से निजी और आध्यात्मिक यात्रा है, जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे यहाँ केवल और केवल मन की शांति की तलाश में आए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


नवजोत सिंह सिद्धू ने ब्रजभूमि की महिमा का बखान करते हुए वृंदावन की पावन धरा पर कुछ दिन प्रवास करने की इच्छा जताई है। अपने इस प्रवास के दौरान वे ब्रज के अन्य प्राचीन और सुप्रसिद्ध मंदिरों के भी दर्शन-पूजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed