{"_id":"6a0d3cc84195bbf79108da76","slug":"tragic-road-accident-in-mathura-two-dead-two-injured-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईवे पर रफ्तार का कहर: सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों को कंटनेर ने रौंदा, दो की मौत; अन्य दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाईवे पर रफ्तार का कहर: सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों को कंटनेर ने रौंदा, दो की मौत; अन्य दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 20 May 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली-आगरा हाईवे पर मथुरा के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने चाय की दुकान पर बैठे लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दिल्ली हाईवे पर रफ्तार का कहर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात कंटेनर ने चाय की दुकान पर बैठे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना थाना गोविंद नगर क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के आगे चौधरी कैंटीन के सामने रात करीब 1:30 बजे हुई।
Trending Videos
दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे एक दुकान के बाहर चाय पी रहे लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के दौरान ललित पुत्र जगदीश निवासी चंदौली, छाता और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल तेजपाल पुत्र बासुदेव निवासी नरी, छाता और विकास पुत्र महेंद्र निवासी गंगनपुर, एटा का गंभीर हालत में उपचार जारी है। थाना गोविंद नगर प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अज्ञात मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटाकर सुचारु कर दिया गया। मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।